रूस के मॉस्को एविएशन इंस्टीटयूट के प्रतिनिधिमंडल ने किया एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा

Eros Times: छात्रों के हितों हेतु शिक्षण, शोध व नवाचार में आपसी सहयोग की संभावनाओं पर विचार करने के लिए रूस के मॉस्को एविएशन इंस्टीटयूट (नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी) के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने एमिटी विश्वविद्यालय का दौरा किया। इस प्रतिनिधिमंडल में मॉस्को एविएशन इंस्टीटयूट (नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी) के अंर्तराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख एलेक्सी ज़रेचेंस्की, एडमिशन मैनेजर सुश्री सोफिया स्पैस्कोव्स और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुभाग के प्रमुख अलेक्जेंडर बालाशेव शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डा एम एस प्रसाद द्वारा किया गया।

मॉस्को एविएशन इंस्टीटयूट (नेशनल रिसर्च यूनिवर्सिटी)  के अंर्तराष्ट्रीय विभाग के प्रमुख एलेक्सी ज़रेचेंस्की ने संबोधित करते हुए कहा कि 1930 में स्थापित हमारे संस्थान में 20 हजार से अधिक छात्र है और 14 विभिन्न पाठयक्रम स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे है। हमारे संस्थान में 1800 से अधिक विदेशी छात्र है और छात्र रूसी व अंग्रेजी दोनो माध्यमों में उपलब्ध स्नातक व स्नातकोत्तर पाठयक्रमों का अध्ययन कर सकते है। लगभग 64 प्रतिशत भारतीय छात्र संस्थान में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ते है। छात्र एयरक्राफ्ट इंजिनियरिंग, स्पेसक्राफ्ट इंजिनियरिंग, र्प्रोपलशन इंजिनियरिंग और कंट्रोल सिस्टम एंड कंप्यूटर साइंस इंजिनियरिंग पाठयक्रमों के लिए भी नामांकन कर सकते है जो दोनो संस्थानों के मध्य संबंध को विकसित करेगा। हम एमिटी के साथ सयुक्त पाठयक्रम का संचालन सहित कई अन्य क्षेत्रों में भी कार्य करने पर विचार कर रहे है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अनुभाग के प्रमुख अलेक्जेंडर बालाशेव ने कहा कि एमिटी विश्वविद्यालय विश्व भर में सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है और हम स्पेस साइंस एवं प्रौद्योगिकी के विभिन्न क्षेत्रों में एमिटी के साथ साझेदारी करना चाहेगें जो दोनों विश्वविद्यालय के लिए पास्परिक रूप से फायदेमंद होगा।

एमिटी साइंस टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन फांउडेशन के अध्यक्ष डा डब्लू सेल्वामूर्ती ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हम मॉस्को एविएशन इंस्टीटयूट के स्पेस साइंस इजिनियरिंग और एयरोस्पेस के विभिन्न क्षेत्रों में छात्रों के आवागमन, संयुक्त प्रोजेक्ट, संयुक्त उपाधि कार्यक्रम, संयुक्त शोध व नवाचार सहित पीएचडी कार्यक्रम के संचालन पर विचार कर रहे है। उन्होनें कहा कि एमिटी मे छात्र पारस्परिक रूप से चुने गए प्रोजेक्ट पर छह महीने के शोध प्रबंध कार्यक्रम के लिए मॉस्को एविशन इंस्टीटयूट का दौरा कर सकते है। एमिटी और मॉस्को एविएशन इंस्टीटयूट के छात्र भी इंडो रशियन स्किम के तहत विभिन्न परियोजनाओं में भाग ले सकते है और संयुक्त रूप से अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर सकते है।

इस अवसर पर एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी की डा शिवानी वर्मा, एमिटी विश्वविद्यालय के डा गोपाल भूषण, गु्रप कैप्टन कपिल शुक्ला, उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग