आईएमएस नोएडा में दीपोत्सव का आयोजन

Eros Times: नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में दीपोत्सव का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्टाफ एवं फैकल्टी के लिए रंगोली प्रतियोगिता, लोक नृत्य, लोक गीत के साथ-साथ दिवाली हाट भी लगाया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस के प्रसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता, निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी, डीन डॉ. अजय कुमार गुप्ता के साथ सभी स्टाफ एवं फैकल्टी अपनी मौजूदगी दर्ज करायी।

स्टॉफ, फैकल्टी एवं छात्रों को उनके सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना करते हुए संस्थान के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का त्योहार दीपावली हम सभी के जीवन में खुशियां एवं उन्नति लाए। वहीं कार्यक्रम के दौरान आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने इस दिवाली सभी से पर्यावरण अनुकूल दीपोत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सभी दिवाली के मौके पर मिट्टी के दिए जलाकर अपनी-अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के साथ खुशियों का इजहार करें।

वहीं आईएमएस द्वारा आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान बागवानी, खानपान, पेंटिग, साज-सजावट, कबाड़ से जुगाड़, बेकरी, क्राफ्ट, सौन्दर्य प्रसाधन, पूजा-पाठ सामग्री, आर्ट एवं दिए की स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के सभी विभागों ने रंगोली प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्थान की फैकल्टी ने रैंप वॉक, गीत-संगीत एवं अपने नृत्य के माध्यम से कार्यक्रम में चार चांद लगाए। कार्यक्रम के अंत में आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी के साथ सभी स्टाफ एवं फैकल्टी ने एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला