Eros Times: नोएडा। बिरला प्रद्योगिकी संस्थान नोएडा ने दीपावली के उपलक्ष्य में आज दीप उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोएडा के एडीसीपी शक्ति अवस्थी रहे।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते है कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्हें मंच पर आकर अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए।
कर्यक्रम में निदेशक डॉ एस एल गुप्ता ने शक्ति अवस्थी को सम्मानित किया एवम उनके द्वारा छात्रों के मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम का संयोजन डॉ चारु वाही, डॉ निकेत मेहता एवम प्रो प्रमिला जोशी ने किया।






