सेक्टर-75 में छठ घाट का निर्माण जोरों से जारी

प्रधानमंत्री मोदी से छठ पूजा के अवसर पर पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग।

Eros Times: नोएडा। अखिल भारत हिन्दू महासभा और अखिल भारतीय प्रवासी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा ने पत्र लिखकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सूर्योपासना के महान पर्व छठ पूजा के दिन सम्पूर्ण देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से कहा है कि छठ महापर्व भगवान सूर्य की उपासना का महानतम पर्व है।इस महापर्व में छठव्रती चार दिनों तक पूजा करते हैं,जिसमें 36 घन्टे तक तो निर्जला व्रत करते हैं। कठिन पूजा-पाठ, व्रत, उपवास, साफ-सफाई,प्रसाद बनाने आदि में इतना कार्य करना पड़ता है कि छठव्रतियों के साथ परिवार के सदस्य भी अति व्यस्त होते हैं। इसलिए छठ महापर्व पर कार्तिक शुक्ल षष्ठी अर्थात 19 नवंबर को पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये।श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री से कहा है कि बिहार, झारखंड,उत्तरप्रदेश,दिल्ली, उत्तराखंड आदि प्रदेशों में अवकाश घोषित है। इन प्रदेशों के अतिरिक्त अन्य प्रदेशों में भी बड़ी संख्या में लोग छठ पर्व मनाते हैं। इसलिए पूरे देश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा शीघ्र की जाये।

शर्मा ने छठ पर्व के अवसर पर अवकाश घोषित करने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को धन्यवाद दिया है।

सूर्योपासना के महान पर्व छठ की तैयारियां नोएडा के कई सेक्टरों में जोरों से चल रही हैं। श्री सूर्यदेव पूजा समिति नोएडा द्वारा भगवान सूर्य को अर्घ्य देने हेतु छठव्रतियों के लिए सेक्टर-75 स्थित गोल्फसिटी, प्लाट-8 के पार्क में 30 फीट लंबा,20 फीट चौड़ा और 4 फीट गहरा छठ घाट का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है। तैयारियों की समीक्षा के लिए आज छठ घाट पर सूर्यदेव पूजा समिति की आयोजन समिति की बैठक हुई,जिसमें समिति के अध्यक्ष मुन्ना कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष बसंत उपाध्याय, अमरेश श्रीवास्तव,संयोजक ओ.पी.तिवारी, महासचिव राजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष प्रभात राय,एओए अध्यक्ष मल्लिकेश्वर झा, मधुरेंद्र सिंह, राजीव मिश्रा आदि सम्मिलित हुए।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला