नृत्यांगना कुमारी सोमाशेखरी को अटल बिहारी नॅशनल अवार्ड फॉर द प्रमोशन आर्ट से किया सम्मानित

Eros Times: अभी हॉल ही में 4 से 6 अक्टूबर को मारवाह स्टूडियो कांप्लेक्स में तीन दिवसीय ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल का आयोजन किया गया जिसमें देश दुनिया के तमाम साहित्यकारों, कलाकारों, कवियों और संस्कृति कर्मियों ने भाग लिया. आयोजन के अंतिम दिन 6 अक्टूबर को शाम के सत्र में 6th अटल बिहारी वाजपई नॅशनल अवार्ड फॉर द प्रमोशन ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर” उन बड़ी हस्तियों को प्रदान किये गए जिन्होंने कला और साहित्य की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है. इसमें पदमश्री पंडित राम दयाल शर्मा को लोक नाट्य विधा, पद्मश्री कृष्ण कन्हाई को चित्रकला, उस्ताद अकरम खान को तबला, कुमारी सोमाशेखरी को भरतनाट्यम नृत्य, बॉलीवुड से गीतकार समीर, आदित्य आर्य फोटोग्राफी, सीतेश अलोक साहित्य और डॉली डबराल साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित हुए. बता दें की कुमारी सोमा शेखरी विदेशी मूल की जर्मन महिला है जो 1984 में भारत आई थी और जिन्होंने भारतीय कला और संस्कृति से प्रभावित होकर जर्मनी की नागरिकता बहुत पहले त्यागकर भारत की नागरिकता हासिल की और वे कभी वापस जर्मनी नहीं गई. कुमारी सोमा शेखरी पिछले लगभग 40 वर्षों से ऋषिकेश उत्तराखंड में रहती हैं. यही रहकर उन्होंने भारत के नृत्य गुरुओं जैसे यामिनी कृष्णामूर्ती जैसे गुरुओं से भरत नाट्यम की शिक्षा ली और निरंतर साधनारत रही. कुमारी सोमाशेखरी ओडिसी नृत्य की भी जानकार है उनका कहना है की नृत्य भारतीय देवी देवताओं और मंदिरों की कला है जो जीवित रहनी चाहिए. वे इस राष्ट्रीय पुरुस्कार को पाकर बेहद खुश है और चाहती है की इसी तरह से भारतीय कला और संस्कृति की सेवा करती रहें.

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 24 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित