उत्तराखंड लोक कला का नृत्य मुरुगन द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया

EROS TIMES:नोएडा लोक मंच की संस्कृतिक इकाई द्वारा नोएडा के संभ्रांत नागरिकों और विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं की ओर से नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में आज पंचशील बालक इंटर कॉलेज सेक्टर 91 में कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

कार्यक्रम का शुभारंभ रवि कांत मिश्रा आई पी सिंह विशेष कार्याधिकारी नोएडा प्राधिकरण योगेंद्र शर्मा अध्यक्ष फोनरवा त्रिलोक शर्मा मुकुल बाजपेई महेश सक्सेना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन करके किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही राष्ट्र गान गया गया।

प्रसिद्ध नर्तकी अनु सिन्हा ने कत्थक नृत्य से गणेश वंदना प्रस्तुत की।इसके बाद महासचिव द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। लोक मंच के महासचिव महेश सक्सेना ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों का तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं का स्वागत किया और लोकमंच का संक्षिप्त परिचय देते हुए नोएडा प्राधिकरण के स्थापना दिवस के महत्व और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।

शिखा खरे का कत्थक नृत्य से राम भजन उत्तराखंड लोक नृत्य तथा प्रसिद्ध रागिनी गायक ब्रह्मपाल नागर द्वारा नोएडा के विकास पर रागिनी प्रस्तुत की गई। उत्तराखंड लोक कला का नृत्य मुरुगन द्वारा मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया। लोकनृत्य और भारत नाट्यम से डांस ड्रामा तथा अन्य आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राजेश्वरी त्यागराजन के विद्यालय से बहुत सुंदर भारत नाट्यम शैली में रामायण प्रस्तुत की गई।

लोक मंच के उपाध्यक्ष   योगेन्द्र नारायण ने संबोधित कर नोएडा प्राधिकरण की कार्यशैली नोएडा लोक मंच के कार्यों और सभी कलाकारों की प्रशंसा की।

नृत्य में मार्शल आर्ट्स के कलाकारों को योगेंद्र नारायण तथा विमला बाथम ने सम्मानित किया। पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर और कैप्टन विकास गुप्ता  ने लोक मंच के कार्यों की सराहना करते हुए हर कार्य में साथ रहने का आश्वासन दिया।

विमला बाथम अध्यक्ष महिला आयोग ने लोक मंच को नोएडा की अग्रणी एनजीओ बताया। फोनवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने नोएडा प्राधिकरण और लोक मंच के हर कार्य विकास और योजनाओं में साथ रहने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में योगेंद्र शर्मा योगेन्द्र पी सिंह विशेष कार्याधिकारी नोएडा प्राधिकरण कैप्टन विकास गुप्ता लीका सक्सेना राजेश्वरी त्यागराजन इंदिरा चौधरी मनीषा एस के जैन मुकुल बाजपेई त्रिलोक शर्मा लिका सक्सेना इंद्रा चौधरी राजेश्वरी त्यागराजन मनीषा राजेश श्रीवास्तव सुनीता नाहटा एस के जैन पवन यादव विनोद शर्मा आदि अनेक गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित