डी2सी गोल्ड और डायमंड आभूषण ब्रांड्स, मेरोहा ने नॉएडा में अपना दूसरा विक्री केंद्र खोला 

ब्राण्‍ड का लक्ष्‍य अगले 5 वर्षों में 400 से ज्‍यादा स्‍टोर्स खोलना है

Eros Times: नोएडा : भारत के सबसे तेजी से बढ़ रहे डी2सी ब्राण्‍ड्स में से एक, मेलोरा (www.melorra.com) ने आज नॉएडा में अपना दूसरा एक्‍सपीरियेंस सेंटर का भव्य शुभारम्भ किया। इसके साथ भारत के व्यस्त आभूषण बाज़ार के केंद्र में इसकी उपस्थिति और मजबूत हो गई है। स्‍टोर का उद्घाटन 6 सितंबर, 2023 को मेलोरा की फाउंडर और सीईओ, सुश्री सरोजा येरामिल्‍ली की उपस्थिति में हुआ। 
मेलोरा भारत के लोगों की सोने और हीरे के जेवरों की समझ और खरीदारी में क्रांति लाने में सबसे आगे रहा है।

कंपनी आधुनिक, हल्‍के और फैशन के मामले में आगे रहने वाले डिजाइनों की पेशकश करती है, जो आज के उपभोक्‍ताओं की ज़रुरत पूरी करते हैं। पूरे भारत में पहले से 24 एक्‍सपीरियेंस सेंटर्स के सफल परिचालन के साथ, नॉएडा में यह 25वाँ नया स्‍टोर बहुमूल्‍य आभूषणों को ज्‍यादा सुलभ और स्‍टाइलिश बनाने के लिये ब्राण्‍ड के मिशन में एक महत्‍वपूर्ण मील का पत्‍थर है। उसकी सोने और हीरे की 70% से ज्‍यादा आभूषण 50,000 रूपये से कम कीमत की है। ब्राण्‍ड अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए खरीदारी के कई माध्यम उपलब्ध कराता है और हर हफ्ते 75 से ज्‍यादा नये डिजाइन लॉन्‍च करता है। इस तरह से ग्राहकों को ताजा ट्रेंड्स की जानकारी मिलती रहती है।

गौड़ सिटी मॉल में स्थित नॉएडा एक्‍सपीरियेंस सेंटर नये जमाने के खरीदारी के अनुभव का वादा करता है। यहाँ आने वाले लोग मेलोरा के कलेक्‍शंस खोज सकते हैं। यहाँ सोने और हीरे के नवीनतम फैशन के आभूषण है, जिनमें रोज पहनने के लिए 18,000 से अधिक विशिष्ट और आधुनिक डिजाईनों में से मनपसंद चुनाव किया जा सकता है। 
ब्राण्‍ड ने पिछले साल की तुलना में उल्‍लेखनीय विकास किया है और यह वृद्धि जारी रहने की अपेक्षा है, जैसा कि अगले 5 वर्षों में कंपनी ने 400 से ज्‍यादा स्‍टोर्स खोलने की योजना बनाई है। मेलोरा ने 10,000 से कम से लेकर 1 मिलियन से ज्‍यादा की आबादी वाले 3000 से अधिक शहरों, कस्‍बों और गाँवों में आपूर्ति करते हुए पूरे देश पर अपनी छाप छोड़ी है। मेलोरा ने अब 100 मिलियन डॉलर का एआरआर दर्ज कर लिया है और उसका लक्ष्‍य है अगले 5 वर्षों में बिक्री में 1 बिलियन डॉलर तक पहुँचना।

लॉन्‍च के मौके पर मेलोरा की फाउंडर एवं सीईओ, सुश्री सरोजा येरामिल्‍ली ने कहा, ‘’मैं नॉएडा में अपने दूसरे एक्‍सपीरियेंस सेंटर के लॉन्‍च की घोषणा करते हुए रोमांचित हूँ। यह तरक्‍की अपने

उपभोक्‍ताओं के लिये सोने और हीरे की अनूठी, रोजाना पहनने लायक, लेकिन फैशनेबल जूलरी पेश करने के लिये हमारा समर्पण दिखाती है। हम सोचते हैं कि जूलरी का हर नग से एक अनोखी कहानी बयाँ होनी चाहिएऔर हम मेलोरा के साथ इस दिलचस्‍प एडवेंचर के लिये सभी का स्‍वागत करते हुए रोमांच का अनुभव कर रहे हैं।‘’

मेलोरा की सफलता की गाथा शानदार रही है। इसने पिछले साल की तुलना में तेज बढ़त बनाई है और आने वाले त्‍यौहारों के सीजन को लेकर उत्साहवर्द्धक संभावनाएं हैं। इस ब्राण्‍ड ने भारत, यूएई, यूएसए, यूके और यूरोप में अपनी मौजूदगी दर्ज की है। मेलोरा का राजस्‍व अभी 350 करोड़ है और उसका लक्ष्‍य है अगले 5 वर्षों में 1 बिलियन डॉलर की कंपनी बनना।

मेलोरा देश भर के इच्छुक लोगों और व्यवसायियों को को  फ्रेंचाइजी ओन्ड फ्रेंचाइजी ऑपरेटेड (एफओएफओ) या फ्रैन्चिसी ओन्ड फ्रैंचाइज़ साझीदार मॉडल के रूप में उनसे जुड़ने के लिए आमंत्रित किया है। मेरोला के इन मॉडलों से उन्हें बिलियन-डॉलर सामान्य आभूषण उद्योग में वृद्धि करने का अवसर मिलेगा। 
मेलोरा के विषय में:

मेलोरा सोने और हीरे के आभूषणों में भारत का सबसे तेजी से तरक्‍की कर रहा डायरेक्‍ट-टू-कंज्‍यूमर ब्राण्‍ड है, जो कि अपने प्रआधुनिक, हल्‍के और नये जमाने के डिजाइनों के लिये जाना जाता है। बहुमूल्‍य आभूषणों को आधुनिक भारतीय उपभोक्‍ता के लिये ज्‍यादा सुलभ और प्रासंगिक बनाने के विचार से संस्‍थापित यह ब्राण्‍ड सोने और हीरे के उच्‍च-गुणवत्‍ता वाले, प्रमाणित और जिम्‍मेदारी से सोर्स किये हुए आभूषणों की पेशकश के लिये प्रतिबद्ध है, जो ग्राहकों की उभरती पसंद और जीवनशैली के पूरक हैं।  

मेलोरा भारत में 26000 से ज्‍यादा पिन कोड्स वाले शहरों को आपूर्ति करता है, जिसमें हजारों डिजाइनों की 24 घंटे एक्‍सप्रेस डिलीवरी शामिल है। हाल ही में यूएस, यूके, सिंगापुर और यूएई में विस्‍तारित हुईं अपनीआपूर्ति क्षमता के साथ मेलोरा सुनिश्चित कर रहा है कि सोना रोजाना फैशनेबल रहे! उपभोक्‍ताओं की मानसिक शांति सुनिश्चित करने के लिये मेलोरा ओल्‍ड गोल्‍ड एक्‍सचेंज, ईज़ी रिटर्न्‍स और लाइफटाइम एक्‍सचेंज की पेशकश भी करता है। 

मेलोरा अब फ्रैंचाइज़ पार्टनर्स के तौर पर कंपनी में शामिल होने के लिये इच्‍छुक लोगों को आमंत्रित कर रहा है। ज्‍यादा जानकारी के लिये नीचे दी गई वेबसाइट पर जाएं:

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो 2026 का तीन दिवसीय आयोजन शुक्रवार को उत्साह और जबरदस्त दर्शक भीड़ के साथ संपन्न हुआ। एक्सपो के तीसरे…

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    व्यापारियों ने उठाई ‘टेंट नगर’ बनाने, लीज पर जमीन देने और परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराने की मांग नोएडा। टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कानपुर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 8 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया