शराब के सेल्समैन को गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी गिरफ्तार

Eros Times: गाजीपुर गहमर थाना क्षेत्र के भतौरा में बीते 19 तारीख की देर रात अज्ञात बदमाशों ने शराब के सेल्समैन को गोली मारकर हत्या कर दी थी। दरअसल भतौरा गांव में शराब के ठेके पर सेल्समैन को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। जिससे सेल्समैन गम्भीर रूप से घायल हो गया। वहीं भतौरा गांव में गोली चलने की घटना की जानकारी होते ही मौके पर गहमर थाने की पुलिस पहुंचीं जहां से पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल सेल्समैन को जिला अस्पताल लेकर आये। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज कर गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर इलाज के दौरान सेल्समैन की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया था वहीं घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने अपराधियों का जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने का आदेश भी दिया था अपराधियों ने सेल्समैन को गोली मार कर घायल कर कैस के साथ ही मोबाइल को भी लूटकर फरार हो गए थे इस संबंध में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी तभी आज स्वाट सर्विलांस टीम और प्रभारी निरीक्षक गहमर की संयुक्त टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि टीवी रोड स्थित मगर खाई मोड़ से के पास दो व्यक्ति खड़े हैं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को दबोच लिया पकड़े गए अभियुक्त की पहचान शैलेंद्र सिंह यादव पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव निवासी ग्राम सोनपा थाना राजपुर बिहार और सुनील सिंह यादव पुत्र रमेश सिंह यादव निवासी पलिया राजपुर बिहार के रूप में हुआ है। पकड़े गए अपराधियों के पास से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस और लूट की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तो ने बताया कि हम दोनों और हमारे तीसरे दोस्त सत्येंद्र सिंह सत्या ने इसी मोटरसाइकिल से देसी शराब की दुकान भतौरा पहुंचे थे जहां पर शराब लेने के बहाने सेल्समैन से दरवाजा खुलवाया और सेल्समेन से कहा कि जितना रुपया हो हमें दे दो जिस पर वह विरोध करने लगा तो हम लोगों के द्वारा तमंचे से सेल्समैन को गोली मार दिया और कैश बॉक्स से 72680 रुपए लेकर सेल्समैन के मोबाइल को भी लेकर फरार हो गए थे। इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि सेल्समैन की गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है बिहार से उनके घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की जाएगी घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है संबंधित धाराओं में कार्यवाही की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन