गौशाला, यज्ञशाला, संस्कारशाला, पाठशाला एवं व्यायामशाला हैं भारतीय संस्कृति की धुरी – पशुधन मंत्री

तपोभूमि गुरुकुल वैदिक संस्कृत विद्यालय पहुंचे धर्मपाल सिंह

आईएएस से सन्त बने डॉ. कमल टाबरी उर्फ कमलानंद गिरि ने ऋषि कुमारों को संबोधित किया

स्वामी करपात्री जी महाराज के शिष्य स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती हैं गुरुकुल आश्रम के संस्थापक

Eros Times: लखनऊ। गौशाला, यज्ञशाला, संस्कारशाला, पाठशाला और व्यायामशाला भारतीय संस्कृति की धुरी हैं। देश को मजबूत बनाने के लिए गौशालाओं सहित इन शालाओं को मजबूत  बनाना होगा। गांव-गांव गौशालाओं और गुरुकुलों की स्थापना करनी होगी, तभी हम राष्ट्र को सुदृढ़ बना सकेंगे। यह बात प्रदेश के पशुधन दुग्ध विकास एवं राजनीतिक पेंशन मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज पहाड़पुर-बंथरा स्थित तपोभूमि गुरुकुल वैदिक संस्कृत विद्यालय गौशाला परिसर में कही। वह गुरुकुल के ऋषिकुमारों, ग्रामीणजनों गोपलकों तथा समाजसेवी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने योगी सरकार द्वारा गौसंवर्धन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी। इसके पूर्व पशुधन मंत्री ने गौमाताओं को हरा चारा, गुड़, केला और मालपुआ आदि खिलाकर उनका पूजन किया।

भाग्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष व संस्थापक आचार्य राम महेश मिश्र ने स्वाधीनता संग्राम सेनानियों के अंशजों-वंशजों की ओर राजनीतिक पेंशन मंत्री का ध्यान खींचा। मंत्री महोदय ने स्वतंत्रता सेनानियों तथा लोकतंत्र सेनानियों के बारे में चल रही राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और आश्वासन दिया कि उनके संरक्षण एवं विकास के सभी प्रयत्न उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किए जाएंगे।

इस अवसर पर भारत सरकार के पूर्व सचिव डॉ.कमल टावरी उर्फ स्वामी कमलानंद गिरि ने गुरुकुल आश्रम के संस्थापक स्वामी देवेंद्रानंद सरस्वती की तप-साधना की सराहना करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि समूचे राष्ट्र में *संतों से समृद्धि* तथा पत्रकारों के माध्यम से जनजागृति ये दो उद्घोष किये जाएं। उन्होंने सरकारी नौकरी को ही रोजगार का आधार बन चुके भारत के युवाओं से कहा कि स्वरोजगार के जो अनेक अवसर व साधन बिखरे पड़े हैं, उनकी तलाश करें और उनसे जुड़ें। डॉ. टावरी ने देश के बैंकों में बहुत भारी मात्रा में पड़ी अनुपयुक्त धनराशि का उपयोग करने की सलाह गौशालाओं और ग्रामीणजनों को दी तथा उन्हें प्रति विकास खण्ड 100 करोड़ रुपए के इन्वेस्टमेंट की योजना के बारे में विस्तार से बताया।

गुरुकुल के प्राचार्य डॉ. सप्तर्षि मिश्र के मुख्य संयोजन एवं समन्वयन में सम्पन्न संगोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की अवध प्रांत अध्यक्ष माया सिंह तथा आशा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। आश्रम संयोजक आचार्य शंकर ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन