कांग्रेस ने किया अपने कार्यकर्ता को सम्मानित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौअनिल कुमार ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय शांति और सद्भाव पुरस्कार प्रदान किए।


Eros Times: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस राजनीति पार्टी होने के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ता सामाजिक गतिविधियों में एवं कल्याणकारी कार्यो भी पूरी निष्ठा के साथ कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारी निभाते है जिसका उदाहरण आज सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस साउथ इंडियन सेल द्वारा आयोजित भारतीय शांति और सद्भाव पुरस्कार-2023 देकर सम्मानित किया जा रहा है। प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित सम्मेलन में आज प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भारतीय शांति और सद्भाव पुरस्कार-2023 अवार्ड वितरित किए।

सम्मेलन का आयोजन साउथ इंडियन सैल के चेयरमैन राजीव जोसेफ ने किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के अलावा पूर्व सांसद डा0 उदित राज और कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, सोशल मीडिया चेयरमैन हिदायतुल्लाह भी मौजूद थे।  


चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों में जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साम्प्रदायिक सद्भाव और शांति कायम करने के लिए काम किया, मैं उनकी सराहना करता हूॅ। उन्होंने कहा कि भारतीय शांति और सद्भाव पुरस्कार-2023 दिल्ली के राजनीति और धार्मिक नेता, सामाजिक-सांस्कृतिक और शांति के लिए काम करने वाले और अन्य प्रतिष्ठित वर्ग के लोगों को साउथ इंडियन सेल लगभग 1000 लोगों को 5 अगस्त तक प्रत्येक शनिवार पुरस्कार देकर सम्मान करेगा, जो एक सराहनीय काम है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों को सांप्रदायिकता और जातिवाद के नाम पर विभाजित करने की कोशिश कर रही है, जबकि कांग्रेस कार्यकर्ता सक्रिय रुप से साम्प्रदायिक सद्भाव, धर्मनिरपेक्षता और समाज में शांति का संदेश फैलाकर भारत के संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए काम कर रहे हैं।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि जहां भाजपा लोगों के बीच नफरत पैदा करने पर ध्यान केन्द्रित कर रही है वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा द्वारा देश में प्रेम, शांति और एकता का संदेश देशवासियों को दिया। राहुल की 4000 कि0मी0 से अधिक की भारत जोड़ो यात्रा में देशवासियों की अभूतपूर्व भागीदारी ने साबित कर दिया कि लोग नफरत को मिटाकर शांति, भाईचारे के माहौल में रहना चाहते है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा ने दिखाया कि सच्चाई को दुनिया की कोई ताकत नही रोक सकती।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 10 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 27 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 39 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन