नोएडा:EROS TIMES: इंस्टीट्यूट ऑफ मैंनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते 90.4 में रेडियो कार्यक्रम सिटिजन हीरो की शुरूआत हुई।
शनिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उच्चतम न्यायालय की अधिवक्ता सृष्टि गुप्ता ने शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान मुफ्त कानूनी सहायता के लिए सामुदायिक कदम की चर्चा की गई।
सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया कि समाज में कई ऐसे लोग होते हैं, जो रोजगार के साथ समाज के लिए भलाई का काम करते हैं।
समय मिलते ही आराम करने के बजाए वह इन कार्यों में लग जाते हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो घरों से बची हुई दवाइयां लाकर जरूरतमेंदों को वितरित करते हैं।
कई लोग ट्रैफिक को संभालने का काम करते है।
कुछ सफाई के काम में लग जाते है, इन लोगों के व्यक्तिगत प्रयास से शहर एवं समाज की समस्याओं को सकारात्मक तरीके से सुलझाया जा सकता है।
ऐसे ही लोगों को ध्यान में रखकर सलाम नमस्ते ने सिटिजन हीरो के नाम से नए कार्यक्रम की शुरूआत की।
वहीं कार्यक्रम के दौरान सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सामाजिक सेवा की शुरूआत कभी भी और कोई भी कर सकता है।
अपने व्यस्त जीवन शैली में छोटे स्तर पर प्रयास कर भी सीटिजन हीरो बन सकते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में कई ऐसे वर्ग है जिन्हें पारिवारिक, सामाजिक एवं आर्थिक वजहों से कानूनी सहायता उपलब्ध नही हो पाती।
मैं अपनी दिनचर्या की शुरूआत इन्हीं लोगों को मुफ्त कानूनी सलाह देकर करती हूं।






