सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों को दुत्कार नहीं प्यार की जरूरत

Eros Times: आपने भी कई बच्चों को देखा होगा जिनके लिए सामान्य रूप से चलना, शरीर का संतुलन बनाना कठिन होता है। ये सेरेब्रल पाल्सी (सीपी) नाम की समस्या का संकेत हो सकता है जिसमें समय पर उपचार न मिलने से क्वालिटी ऑफ लाइफ में समस्या हो सकती है। लेकिन सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चों को दुत्कार नहीं प्यार की जरूरत है। फेलिक्स अस्पताल के चैयरमेन डॉ डीके गुप्ता ने बताया कि सेरेब्रल पाल्सी एक प्रकार का मस्तिष्क विकार है, जिसमें मरीज की मांसपेशियां और चलने फिरने की गति प्रभावित हो जाती है। यह एक गंभीर समस्या है, जिससे दुनियाभर में करीब 17 मिलियन लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। दुनियाभर में हर साल 6 अक्टूबर को वर्ल्ड सेरेब्रल पाल्सी डे मनाया जाता है। हर साल यह दिवस मनाकर इस बीमारी से पीड़ित बच्चों का हौसला बढ़ाया जाता है।

सेरेब्रल पाल्सी एक ऐसी बीमारी या फिर बीमारियों का समूह है, जिसमें मरीज की मांसपेशियों पर उसका कंट्रोल नहीं रहता है। आमतौर पर बच्चों में ये बीमारी अधिक देखी जाती है। ऐसी स्थिति में बच्चा हिलने-डुलने या फिर किसी भी प्रकार की मूवमेंट करने में असमर्थ हो जाता है। यह एक लाइलाज और दुर्लभ तरह की बीमारी है, जिससे मरीज को जिंदगीभर लड़ना पड़ता है। ऐसे में बच्चों को कुछ बोलने या फिर निगलने तक में कठिनाई हो सकती है। सेरेब्रल पाल्सी डे साल 2023 की थीम टुगेदर स्ट्रॉन्गर है। इस थीम के जरिए लोगों की एकता की ताकत, एक दूसरे के आपसी सपोर्ट के साथ ही मिल-जुलकर रहने पर जोर दिया गया है।

थीम में बताया गया है कि कैसे सेरेब्रल पाल्सी कम्युनिटी के लोग एक दूसरे की समस्या को समझते हैं। सेरेब्रल पाल्सी डे हर साल 6 अक्टूबर को मनाए जाने के पीछे का मकसद है कि लोग इस गंभीर बीमारी को समझें और इसके मरीजों का हौसला बढ़ाएं। इस बीमारी के प्रति अभी बहुत कम लोग जागरूक हैं। हर साल इस दिवस को मनाकर इससे ग्रसित मरीजों को आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया जाता है। यही नहीं इस साल जगह-जगह कैंप लगाने के साथ ही सेमिनार भी किए जाते हैं, जिससे इसके लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में लोगों को अवगत कराया जाता है।

सेरेब्रल पाल्सी से पीड़ित बच्चे की देखभाल करने के लिए आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि यह अन्य शारीरिक असामान्यताओं के विपरीत जीवन भर रहने वाली स्थिति है और समय के साथ इसमें सुधार नहीं होता है। ज्यादातर मामलों में बच्चे की देखभाल के दौरान माता-पिता अपना मानसिक स्वास्थ्य अपने बच्चे की चिंता में खो देते है और कई बार वह अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते है। ऐसे में आपके और बच्चे दोनों के लिए समस्या बढ़ सकती है इसलिए अपने बच्चे की स्थिति के लिए आपको मानसिक रूप से तैयार होने की जरूरत होती है।

सेरेब्रल पाल्सी वाले बच्चे आमतौर पर अपनी मानसिक स्थिति में असमानता का अनुभव करते हैं और आपको उनकी देखभाल के दौरान मोटर क्षमता में सुधार करने पर ध्यान देना चाहिए। ज्यादातर मामलों में बच्चे या तो व्हीलचेयर पर होते हैं या कहीं ले जाने के लिए उनके माता-पिता उनकी मदद करते है। ऐसे में बच्चे को अपने हाथ और पैर की गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए सरल व्यायाम सिखाएं। इससे वह कम से कम बिना किसी मदद के अपनी दैनिक कामों को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी अच्छे फिजियोथेरेपिस्ट को भी रख सकते हैं और हो सके तो अपने बच्चों को एक-एक करके छोटी-छोटी चीजें सिखाएं। घर पर दैनिक व्यायाम से बच्चे की स्थिति में काफी सुधार आ सकता है और वह एक बेहतर जीवन जी सकते है और अपनी क्षमता से निपट सकते है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला