बाल दिवस के मौके पर राष्ट्रपति से मिले झुग्गी बस्तियों के बच्चे, महामहीम ने बढ़ाया बच्चों का हौसला

राष्ट्रपति ने थपथपाई चैलेंजर्स ग्रुप की पीठ

Eros Times: नोएडा। बाल दिवस के मौके पर चैलेंजर्स ग्रुप के बच्चे राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले जहां बच्चों द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों की सराहना राष्ट्रपति द्वारा की गई। उन्होने संस्था की पीठ थपथपाई और आगे बढ़ने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित भी किया। महामहिम ने अपने व्यस्त समय से 15 मिनट पाठशाला के उन बच्चों को दिए जो झुग्गी बस्तियों में रहते हैं। राष्ट्रपति द्वारा प्रोत्साहित किए जाने पर बच्चों ने अपनी खुशी जाहिर की।

इसके अलावा राष्ट्रपति ने संस्था द्वारा किए जा रहे सराहनीय कामों को लेकर अध्यक्ष प्रिंस शर्मा को इसी तरह आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। राष्ट्रपति ने कहा कि ये बच्चे आने वाले समय के लिए देश का भविष्य निर्मित करेंगे। इन्हें रास्ता दिखाने वाली ऐसी संस्थाओं को मैं नमन करती हूं। इन बच्चों का सहारा बनकर इन्हें आगे बढाने के लिए काम करने की जरूरत है।

साथ ही संस्था के अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने इस दौरान राष्ट्रपति को चैलेंजर्स ग्रुप द्वारा किए गए छह वर्षों के कार्यों से अवगत कराया इस पर उन्होंने पूरी टीम की प्रशंसा की। इस दौरान चैलेंजर्स की पाठशाला की मुहिम प्लास्टिक लाओ, शिक्षा पाओ अभियान के अंतर्गत उन्हें वेस्ट प्लास्टिक से बना उपहार भेंट किए गया। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए इस मुहीम को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए कहा। इस मौके पर गीतिका, अर्जुन, आलीशान, सलोनी, चांदनी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 52 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान