मास्‍टरशेफ इंडिया में को-जज के रूप में शेफ पूजा ढिंगरा देंगी शेफ विकास और शेफ रणवीर का साथ

Eros Times: मास्‍टरशेफ इंडिया ने पिछले साल अपने डेब्‍यू सीजन के बाद से देशभर में लाखों लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। यह कुकिंग रियालिटी शो खान-पान के शौकीनों के लिये वन-स्टॉप डेस्टिनेशन के तौर पर उभरा है, जिसके लिये पाककला के उन धुरंधरों को धन्‍यवाद दिया जाना चाहिये, जो जजों के पैनल में शामिल होते हैं। ये जज स्‍वाद के मामले में अपनी विशेषज्ञता और ज्ञान को प्रतियोगियों और दर्शकों के लिये समान रूप से पेश करते हैं। मास्‍टरशेफ इंडिया का बेसब्री से इंतजार हो रहा है और सोनी लिव ने बड़े गर्व से अपने सक्षम जजों के पैनल में शेफ पूजा ढिंगरा को लाने की घोषणा कर दी है। पिछले सीजन में वह शो की गेस्‍ट जज थीं और अब मास्‍टरशेफ इंडिया के आगामी सीजन में शेफ विकास खन्‍ना और शेफ रणवीर बरार के साथ जज की भूमिका निभाने के लिये तैयार हैं।

जज बनने पर अपना उत्‍साह व्‍यक्‍त करते हुए, शेफ पूजा ने कहा, “मास्‍टरशेफ इंडिया एक बेहतरीन प्‍लेटफॉर्म है, जो कुकिंग की कला को एक लगातार बढ़ते सफर के तौर पर दिखाता है। यहाँ हर डिश एक कैनवास होता है और हर स्‍वाद एक ब्रशस्‍ट्रोक की तरह अनोखी कहानी को उकेरता है। मैं शेफ विकास खन्‍ना और शेफ रणवीर बरार जैसे पाककला के महारथियों के साथ मास्‍टरशेफ के जजिंग पैनल में शामिल होकर बहुत खुश हूँ। मैं इस शो की बड़ी प्रशंसक हूँ और गेस्‍ट जज रह चुकी हूँ, इसलिये अब तीसरे जज के रूप में मास्‍टरशेफ से जुड़ने का मौका सचमुच सुखद लग रहा है। शेफ विकास और शेफ रणवीर जैसे शानदार मेंटर्स का साथ पाकर मैं विनम्रता और आभार महसूस कर रही हूँ और साथ मिलकर हमारा लक्ष्‍य होगा नवाचार को प्रेरित करना और पाककला के उस्‍तादों की अगली पीढ़ी को खोजना। स्‍वाद से भरे इस एडवेंचर की शुरूआत करते हुए मैं मास्‍टरशेफ के किचन में रचनात्‍मकता का तड़का देखने का बेसब्री से इंतजार कर हूँ।‘’

पूजा ढिंगरा मास्‍टरशेफ इंडिया को जज करने में हमारे चहेते सेलीब्रिटी शेफ्स विकास खन्‍ना और रणवीर बरार का साथ देंगी। ये तीनों मिलकर समर्पित प्रतियोगियों का मार्गदर्शन करेंगे और उन्‍हें प्रेरणा देंगे। प्रतियोगी जल्‍द ही मास्‍टरशेफ के मशहूर किचन में प्रतिष्ठित खिताब पाने का प्रयास करते हुए, पाककला की इस बेमिसाल प्रतियोगिता में उत्‍साहपूर्वक भाग लेंगे।

स्‍वाद और सुगंध की सौगात के लिये तैयार हो जाइये, क्‍योंकि मास्‍टरशेफ इंडिया लौट रहा है, सिर्फ सोनी लिव पर!

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 5 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज