प्रचार-प्रसार परिवार नियोजन का संदेश देने निकले सारथी वाहन

नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र में करेंगे प्रचार-प्रसार परिवार नियोजन का संदेश देने वाले सारथी वाहन

Eros Times: नोएडा छोटे परिवार के बड़े फायदे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को सेक्टर 39 स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दो सारथी वाहन रवाना किये गये। “परिवार नियोजन का संदेश देने वाले नारे से ऑटो सारथी वाहन जनपद के सेक्टरों और ग्रामीण क्षेत्र के मोहल्लों में घूमकर परिवार नियोजन का प्रचार करने को निकले हैं।

नोएडा सेक्टर 39 स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से अपर निदेशक स्वास्थ्य डा.अर्चना त्यागी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील शर्मा, जिला संयुक्त चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रेनू अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनजीत कुमार ने संयुक्त रूप से सारथी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सारथी वाहनों को आकर्षक बनाने के लिए इन्हें सजाया गया है। इन वाहनों पर लगे पोस्टरों पर परिवार नियोजन संबंधी तमाम जानकारियां लिखी हुईं है। इसमें संदेश दिया गया है कि छोटे परिवार में जिम्मेदारियां कम, खुशिया ज्यादा, खुशियों के अवसर बढ़ जाएंगे, जब परिवार नियोजन अपनाएंगे आदि।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील शर्मा ने बताया कि इन दिनों जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा चल रहा है। इसी क्रम में परिवार नियोजन संबंधी जानकारी का प्रचार प्रसार करने के लिए जनपद में सारथी वाहन चलाए गये हैं। परिवार नियोजन और पुरुष नसबंदी के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने खासतौर पर पुरुषों से अपील की है कि वह आगे आकर नसबंदी अपनाएं और अपने परिवार को खुशहाल बनाएं।
उन्होंने कहा – पुरुषों को लगता है कि नसबंदी कराने से कमजोरी आती है, लेकिन यह एकदम निराधार बात है। नसबंदी कराने के बाद पुरुष में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। पुरुष नसबंदी स्थाई परिवार नियोजन का एकदम सुरक्षित और कारगर उपाय है। यह मामूली सी शल्य क्रिया है और महिला नसबंदी के मुकाबले आसान भी है। इसलिए पुरुषों को भी परिवार नियोजन में बराबर की जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनजीत कुमार ने बताया- इस बार विश्व जनसंख्या दिवस की थीम है- हम लें यह संकल्प परिवार नियोजन को बनाएंगे खुशियों का विकल्प। उन्होंने बताया- जनसंख्या स्थिरता अभियान दो चरणों में चलाया जा रहा है। पहला चरण 27 जून से 10 जुलाई तक चला। इसे दंपति संपर्क पखवाड़े के रूप में मनाया गया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लक्षित दंपति से संपर्क किया और उनको परिवार नियोजन कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। दूसरा चरण 11 जुलाई से जनसंख्या दिवस के अवसर पर शुरू हुआ। यह 31 जुलाई तक चलेगा।

इस दौरान इच्छुक लाभार्थी दंपति को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया- सारथी वाहन नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के क्षेत्रों में चार दिन लगातार परिवार नियोजन का संदेश देंगे। पहले दिने इन वाहनों ने बरौला और होशियारपुर क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुरुष और महिला नसबंदी, आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी, त्रैमासिक अंतरा इंजेक्शन, माला एन, कंडोम, छाया और ईसीपी की गोलियां बास्केट ऑफ च्वाइस का हिस्सा हैं, जिसे जो भी साधन उपयुक्त लगे वह इसका प्रयोग करके बच्चों के जन्म के बीच सुरक्षित अंतर रख सकता है।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित