नि:शुल्क प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को दिए गए प्रमाणपत्र

नोएडा- प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के अंतर्गत नोएडा के सी-56/20, सेक्टर 62 प्रेरणा भवन में संचालित प्रेरणा कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र में शुक्रवार को प्रमाणपत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. अनीता लोधी राजपूत (पूर्व विधायक, डिबई, उत्तर प्रदेश) ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के लिए कम्प्यूटर के साथ जो चरित्र निर्माण का कार्य चल रहा है वह निःसंदेह सराहनीय कार्य है। मैं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करतीहूँ।प्रेरणा में बच्चों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार देने का जो कार्य किया जा रहा है वह महान सेवा कार्य है।

कार्यक्रम की अध्यक्ष एवं प्रेरणा शोध संस्थान न्यास की उपाध्यक्ष प्रीति दादू जी ने कहा कि टेक्नोलॉजी से परिचित होने के साथ ही हमें इंटरनेट पर उपलब्ध सामाग्री में सही और गलत के बीच अंतर करना भी आना चाहिए। हमें सही कंटैंट की ओर ही जाना चाहिए। 

प्रेरणा कम्प्यूटर केन्द्र की निदेशक मोनिका चौहान ने बताया कि प्रेरणा शोध संस्थान न्यास के द्वारा मार्च 2021 से प्रेरणा कम्प्यूटर केन्द्र का निःशुल्क संचालन किया जा रहा है। इसके साथ ही संस्थान द्वारा द्वितीय सेन्टर का संचालन अप्रैल 2022 से नोएडा के छलेरा गांव में किया जाता जा रहा है। उन्होंने बताया कि यहां प्रशिक्षण ले रहे सभी बच्चें आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते है, जो निर्धनता के कारण कंप्यूटर आदि का प्रशिक्षण नहीं ले सकते है। इसलिए हम संस्थान के माध्यम से ऐसे बच्चों को निःशुल्क प्रशिक्षण देते हैं। उन्होंने बताया कि समाज के वंचित वर्ग के अधिक से अधिक बच्चों को टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण देकर मुख्यधारा से जोड़ना हमारा मुख्य उद्देश्य है, जिससे ये बालक भी  प्रशिक्षित होकर देश की उन्नति में अपना योगदान दे सकें।लगभग दो वर्ष से प्रेरणा भवन में बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थियों को आज उनके अभिभावकों के बीच प्रमाणपत्र वितरित किए गए। प्रमाणपत्र पाकर बच्चों और उनके अभिभावकों में हर्ष और उल्लास का भाव था। यह कार्यक्रम माननीय कृपशंकर जी के मार्गदर्शन में हुआ और इस अवसर पर श्रीमान रवि श्रीवास्तव जी, नीलम भागी जी, निर्दोष जी, प्रदीप जी भी उपस्थित  रहें ।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    नोएडा। आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा परंपरा में भगवान धन्वंतरि का विशेष स्थान है। उन्हें आरोग्य, स्वास्थ्य और चिकित्सा का देवता माना जाता है। इसी परंपरा और चिकित्सा जगत के प्रति…

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    नोएडा। दीपावली के पावन पर्व पर आपसी भाईचारे, सौहार्द और संगठनात्मक एकजुटता का संदेश देते हुए पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन ने सेक्टर-33 स्थित अग्रसेन भवन में दीपावली मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा में धूमधाम से मनाया गया धन्वंतरि दिवस, NIMA नोएडा के आयोजन में जुटे चिकित्सक और गणमान्य लोग

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 3 views

    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    • By admin
    • November 5, 2026
    • 7 views
    दीपावली मिलन समारोह में पेइंग गेस्ट हाउस ओनर वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, ठाकुर एन.पी. सिंह बने संरक्षक

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज