सैक्टर-33 नोएडा हाट में केंद्र सरकार का चौथा सरस आजीविका मेला 16 फरवरी से प्रारंभ

लाइव कॉन्सर्ट में समां बंधेंगे जस्सी गिल और बबल राय

Eros Times: नोएडा। सैक्टर-33 ए स्थित नोएडा हाट में केंद्र सरकार का चौथा सरस आजीविका मेला 16 फरवरी से प्रारंभ हो गया है, जो 04  मार्च तक प्रतिदिन नियमित प्रात: 11 बजे से रात्रि 09:30 बजे तक आयोजित होगा। मेले का विधिवत उद्घाटन सोमवार, 19  फरवरी को अपराह्न 3.00 बजे किया जाएगा। जिसमें केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज मंत्री गिरिराज सिंह मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास एवं इस्पात फग्गन सिंह कुलस्ते तथा केंद्रीय ग्रामीण विकास, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्याेति उपस्थित रहेंगी,उद्घाटन अवसर पर यहाँ ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के सचिव शैलेश कुमार सिंह, अपर सचिव चरणजीत सिंह तथा संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा के सहित  ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं  पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा समर्थित  इस सरस आजीविका मेला 2024   में ग्रामीण भारत की शिल्प कलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है ।सरस आजीविका मेले में रविवार को नोएडावासियों ने जमकर खरीदारी की। राजस्थान के रूपन स्वयं सहायता समूह की सोनू माली ने बताया उनके उत्पादों में गुलाब जल पान मुखवास अजवाइन अर्क जीरा अर्क एवं आंवला कैंडी शामिल हैं । इसके साथ ही उत्तर प्रदेश तमिलनाडु मध्य प्रदेश बिहार तथा पंजाब के उत्पाद भी लोगों को खासे पसंद आये। सरस मेले में सोमवार को मशहूर पंजाबी  सिंगर जस्सी गिल तथा बब्बल राय का लाइव कॉन्सर्ट भी आयोजित होगा।

एनआईआरडीपीआर के सहायक निदेशक चिरंजीलाल कटारिया ने बताया कि केंद्र सरकार के सरस आजीविका मेले का आयोजन प्रतिवर्ष देशभर के सभी राज्यों में किया जाता है। इसी कड़ी में नोएडा में यह चौथा आयोजन है। उन्होंने बताया कि 16  फरवरी से 04  मार्च 2024  तक चलने वाले इस उत्सव में नोएडा के नोएडा हाट में मौजूद क़रीब 29  राज्यों के 400 से अधिक महिला शिल्प कलाकार, जो परंपरा,  हस्तकला एवं ग्रामीण संस्कृति तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हैं, अपनी कला का प्रदर्शन कर रही हैं। इसके साथ ही 85 से ज्यादा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरस मेले वर्ष 1999 से निरंतर आयोजित हो रहे हैं। इन मेलों के माध्यम से लाखों महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। यही नहीं स्थानीय स्तर पर भी मेले में इस बार हैंडलूम तथा हैंडीक्राफ्ट के उत्पाद शामिल किए गए है, जो लोगों को आकर्षित करेंगे।

बच्चों के खेलकूद व मनोरंजन के लिए भी संसाधन मौजूद रहेंगे। इंडिया फूड कोर्ट सरस आजीविका मेले में आकर्षण का केंद्र रहेगा। जिसमें देशभर के विभिन्न राज्यों के व्यंजन परोसे जा रहे हैं ।

इस बार महत्त्वपूर्ण इंडिया फ़ूड कोर्ट में देश भर के 20 राज्यों की 80 गृहणियों का समूह ने अपने प्रदेश के प्रसिद्ध क्षेत्रीय व्यंजनों के स्टाल लगाए हैं जिसमें हर प्रदेश के क्षेत्रीय व्यंजनों के स्वाद का अनोखा आनंद प्राप्त होगा। राजस्थानी कैर सागरी गट्टे की सब्ज़ी से लेकर बंगाल की फ़िश करी, तेलंगाना का चिकन, बिहार की लिट्टी चोखा, पंजाब का सरसों का साग व मक्के की रोटी, प्राकृतिक खाद्य उत्पाद, हरियाणा के बाजरे व ज्वार के लड्डू बिस्कुट, कर्नाटक व जम्मू कश्मीर के ड्राई फ्रूट सहित पूरे भारत के पकवान मौजूद हैं ।

 

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला