महिलाओं को फौरन राजनीतिक भागीदारी देना सुनिश्चित करे केंद्र सरकार: डॉली शर्मा

शिमला में कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिला आरक्षण का झुनझुना और लॉलीपॉप करार दिया

Eros Times:  कांग्रेस प्रवक्ता और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र की पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती डॉली शर्मा ने कहा कि  “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता।” अर्थात “जहां नारी की पूजा होती है, वहीं पर ईश्वर का वास होता है।” लेकिन अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम की आड़ में देश की आधी आबादी को एक बार फिर छलने की कोशिश की गई है, क्योंकि यह बिल महिलाओं के लिए झुनझुना या लॉलीपॉप है। श्रीमती शर्मा हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में  महिला आरक्षण बिल पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान पार्टी की ओर से अपना विचार व्यक्त कर रही थीं। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा सिंह भी उपस्थित रहीं।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने कहा कि अब महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ 2024 में नहीं, बल्कि वर्ष 2029 में होने वाले लोकसभा चुनाव में मिलेगा, जो अनुचित है। उन्होंने कहा कि इस बिल पर केंद्र सरकार के विलम्बित रवैये से हमारी पार्टी असहमत है और दृढ़तापूर्वक अपनी मांग रखती है कि अविलंब इस बिल को लागू करने के उपाय किये जाएं। 

उन्होंने प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, प्रथम लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, प्रथम कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सरोजिनी नायडू का उदाहरण देते हुए बताया कि महिला सशक्तिकरण में कांग्रेस पार्टी का योगदान अहम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने महिला आरक्षण बिल की पूरी रूपरेखा तैयार की, लेकिन विपक्ष ने असहयोग किया। जब विपक्ष सत्ता में आ गया तो पहले पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने और फिर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल पास करवाने के लिए केंद्र सरकार से पत्राचार किया। देर से ही सही, लेकिन यह सरकार कांग्रेस की मांगों के समक्ष झुकी और नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास किया। लेकिन जनगणना और परिसीमन का जो पेंच फंसा दिया, उससे मोदी सरकार की नीयत का पर्दाफाश हो गया।

उन्होंने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार को नारी शक्ति वंदन विधेयक 2023 से जनगणना और परिसीमन की शर्त हटाकर महिलाओं को फौरन भागीदारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की ओर से इस आशय के संशोधन लाने की पहल की गई थी, जिसे केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया। यही नहीं, केंद्र सरकार को ओबीसी महिलाओं को आरक्षण देने के लिए भी इस बिल में तत्काल पहल करनी चाहिए। इस बात को लेकर भी उनकी पार्टी की ओर से बिल में संशोधन लाने की पहल की गई थी, जिसे केंद्र सरकार ने खारिज कर दिया। इस प्रकार इस बिल में संशोधन किए जाने के दोनों प्रस्तावों को खारिज करके सरकार ने अपने पूर्वाग्रह भरे इरादे स्पष्ट कर दिए हैं।
 
उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को 2024 के लोकसभा चुनाव से लागू करने और अन्य पिछड़े वर्गों के लिए अलग से कोटा निर्धारित करने संबंधी कांग्रेस पार्टी के संशोधनों को खारिज किए जाने से भाजपा के असली इरादे बेनकाब हो चुके हैं। भाजपा के रूख से अब यह स्पष्ट हो गया है कि महिला आरक्षण विधेयक लाने की पूरी कवायद ही सिर्फ चुनावी मुद्दा बनाने के लिए थी। क्योंकि जब कांग्रेस पार्टी ने राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पर दो संशोधन पेश किए, तो उनमें से कोई भी संशोधन ऐसा नहीं था जिसका क्रियान्वयन नहीं हो सके। लेकिन दोनों संशोधनों को मोदी सरकार ने खारिज कर दिया गया। जिससे साफ हो गया कि यह पूरी कवायद वास्तव में इसे लागू किए बिना ही चुनावी मुद्दा बनाने के लिए थी।

उन्होंने कहा कि पहली दफा स्थानीय निकायों में स्त्री की भागीदारी तय करने वाला संविधान संशोधन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ही लाए थे, जो राज्यसभा में 7 वोटों से गिर गया था। बाद में प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने ही उसे पारित कराया। आज उसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों के जरिए हमारे पास 15 लाख चुनी हुई महिला नेता हैं। राजीव गांधी जी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है। इसलिए
हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने स्थानीय निकायों में महिलाओं को सशक्त करने का जो सपना देखा था, उसे कांग्रेसी प्रधानमंत्री पीवी नरसिंहाराव ने पूरा किया। इसलिए लोकसभा और विधानसभाओं में भी जल्दी यह अधिकार महिलाओं को मिले, हर हाल में उनकी पार्टी सुनिश्चित करेगी और केंद्र सरकार पर अपना दबाव बनाए रखेगी।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉली शर्मा ने आगे कहा कि, “आजादी की लड़ाई और नए भारत के निर्माण के हर मोर्चे पर स्त्री पुरुष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ी है। वह उम्मीदों, आकांक्षाओं, तकलीफों और घर-गृहस्थी के बोझ के नीचे नहीं दबी। सरोजिनी नायडू, सुचेता कृपलानी, अरुणा आसफ अली, विजयलक्ष्मी पंडित, राजकुमारी अमृत कौर और उनके साथ तमाम लाखों-लाखों महिलाओं से लेकर आज की तारीख तक स्त्री ने कठिन समय में, हर बार महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, बाबा साहेब अंबेडकर और मौलाना आजाद के सपनों को जमीन पर उतार कर दिखाया है। इंदिरा गांधी जी का व्यक्तित्व इस सिलसिले में एक बहुत ही रोशन और जिंदा मिसाल है।”

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान