42 कर्मचारियों का पैसा ना देने वाले कंपनी मालिक पवन कुमार पर मुकदमा दर्ज

EROS TIMES: नोएडा : सात साल तक काम कराने के बाद भी वेल्डिंग मशीन बनाने वाली कंपनी ने कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया। लाखों रुपये बकाया होने पर जब भी कर्मचारी अपना वेतन मांगने जाते तो उन्हें धमकाया जाता। परेशान होकर कंपनी के 42 कर्मचारियों ने कोर्ट में गुहार लगाई। इस मामले में कोर्ट के आदेश के बाद अब पुलिस ने आईएचआई फोर्जिंग एड टूल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कंपनी मालिक पर यह आरोप भी है कि उसकी मानसिक प्रताड़ना और समय पर पैसे ना देने के कारण दो कर्मचारियों नरेश पांचाल और महेंद्र पाल सिंह की मौत हो चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पिछले दिनों कोर्ट में अजय कुमार, संदीप कुमार, भिखर शाह, श्रीरामध्यान ने कंपनी मालिक पवन अग्रवाल के खिलाफ अर्जी लगाई थी। कोर्ट के आदेश पर थाना फेस- 1 में केस दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ितों के मुताबिक वर्ष 2012 में पवन कुमार ने एक वेल्डिंग मशीन बनाने की कंपनी आईएचआई फोर्जिंग एड टूल प्राइवेट लिमिटेड खोली थी, जिसमें में कई कर्मचारियों को नौकरी पर लगभग आठ हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर रखा गया था।

अजय कुमार का आरोप है कि मालिक ने 2018 में कंपनी को बंद कर दिया, लेकिन किसी भी कर्मचारी को सात सालों तक वेतन नहीं दिया गया। काम के दौरान केवल घर चलाने का खर्चा दिया जाता था। जब भी कोई वेतन न मिलने का विरोध करता तो उसे जान से मारने की धमकी दी जाती थी। डर की वजह से कर्मचारियों ने कंपनी नहीं छोड़ी और काम करते रहे, कर्ज अधिक होने की वजह से पवन कुमार को कंपनी बंद करनी पडी और बिल्डिंग अपने भाई कमल कुमार को हैंडओवर करनी पड़ी। नए मालिक ने सभी मजदूरों को काम पर रख लिया था, लेकिन पुराना वेतन नहीं दे पाए।

हमारे संवाददाता ने जब कमल कुमार से जानकारी मांगी तो उन्होंने बताया कि यह बात सच है कि पवन कुमार जी वेल्डिंग मशीन बनाने का काम करते थे उनके पास जो भी कर्मचारी काम करते थे उनकी सैलरी समय पर नहीं दे पाए, जीएसटी का भी काफी बकाया था इसलिए उनको अपनी कंपनी बंद करनी पड़ी, और लेबर कमिश्नर को लेटर दे दिया कि मैंने सभी कर्मचारियों का हिसाब कर दिया है, जबकि उन्होंने किसी भी कर्मचारी का हिसाब क्लियर नहीं किया था, उन्होनें कंपनी का जीएसटी सर्टिफिकेट सरेंडर कर बिल्डिंग मुझे सौप दी थी, मैंने सभी कर्मचारियों के परिवार का ख्याल करते हुए सभी को अपने पास काम पर रख लिया और उनको बताया गया कि इस बिल्डिंग में पवन कुमार का 20 प्रतिशत का हिस्सा है, जब उनको पैसा दिया जाएगा तो उसमें से आपकी सैलरी का बकाया पैसा आपको दे दिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा में सपा और कांग्रेस नेताओं को होटल में हाउस अरेस्ट करने का आरोप, पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

    नोएडा। लोकतांत्रिक अधिकारों, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को लेकर नोएडा में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से जुड़े नेताओं ने नोएडा पुलिस पर…

    10 अक्टूबर से पहले सियासी घमासान! मोहसिन सैफी, तनवीर हुसैन, अशरफ अंसारी और साहिल शेख के हाउस अरेस्ट का आरोप, बोले—PDA की आवाज़ नहीं दबेगी!

    नई दिल्ली। 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति से लेकर दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता मोहसिन सैफी,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला