IMS में करियर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन

Eros Times: नोएडा। इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा में किरयर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन हुआ। मंगलवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में कार्यक्रम के दौरान नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर करियर सर्विस (एनआईसीएस) नोएडा के यंग प्रोफेशनल अजय कुमार गौतम में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। वहीं कार्यक्रम के दौरान नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के कार्यप्रणाली के बारे में छात्रों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस की निदेशिका डॉ. कुलनीत सूरी ने कहा कि नेशनल करियर सर्विस पोर्टल के माध्यम से छात्रों को रोजगार संबंधी जानकारी मुहैया करायी जाएगी। जिसमें छात्रों को नए अवसर, करियर परामर्श, व्यावसायिक मार्गदर्शन, कौशल विकास, इंटर्नशिप जैसी सुविधाएं मिलेगी। वहीं आईएमएस नोएडा के सीआरसी हेड राकेश जुयाल ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की ओर से युवाओं को एनसीएस पोर्टल से जोड़ा जा रहा है। जिससे भविष्य में युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक मौके मिलेंगे।

कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार गौतम ने कहा कि आज के कार्यशाला में हमने छात्रों के साथ एनसीएस पोर्टल के बारे में चर्चा की। उन्होंने कहा कि भविष्य में एनसीएस पोर्टल पर पंजीकृत छात्रों को स्किल के अनुरूप करियर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पोर्टल पर नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए वीडियो प्रोफाइल बनाने की भी सुविधा है, जिससे इच्छुक उम्मीदवार नियोक्ताओं को अपनी कार्यक्षमता दिखा सकते हैं। साथ ही आप घर से काम करने वाली नौकरियां एवं ऑनलाइन प्रशिक्षण का भी लाभ ले सकते हैं।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा