46 प्रतिशत की छूट देकर 261 फ्लैट भाई-भौजाई को दिलाकर,कैसे बनी महामाया!

Eros Times: ग्रेटर नोएडा बादलपुर की माया अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कैसे इतनी जल्दी महामाया बन गई? इसका खुलासा एक आडिट रिपोर्ट से हुआ है। उ०प्र० की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती व बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो ने अपने कार्यकाल में अपने परिजनों को अवैध तरीके से लाभ देने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मायावती ने भाई आनंद कुमार और भाभी विचित्र लता को नोएडा के एक अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में 46 प्रतिशत की छूट देकर 261 फ्लैट आवंटित करा दिए थें। इंडियन एक्सप्रेस ने उक्त डील से जुड़े दस्तावेजों की जाँच-पड़ताल कर, अपनी रिपोर्ट में बताया कि उक्त अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स को रियल एस्टेट फर्म लॉजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया था। दस्तावेजों की पड़ताल में पाया गया है कि मायावती के भाई-भौजाई को आवंटित फ्लैटों में धोखाधड़ी और अंडरवैल्यूएशन का मामला सामने आया है।

रिपोर्ट में कंपनी की स्थापना से लेकर उसके दिवालिया होने और मई 2023 के बाद के फोरेंसिक ऑडिट की पड़ताल में, इस फर्जीवाड़े का पैटर्न सामने आया है। ज्ञातव्य हो कि मई 2007 में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में बसपा की जीत हुई थी और मायावती मुख्यमंत्री बनी थीं। वहीं, लॉजिक्स इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की स्थापना मई 2010 में हुई थी।अपनी स्थापना के दो महीने के भीतर यानी जुलाई 2010 में कंपनी ने मायावती के भाई-भाभी से बिक्री का समझौता कर लिया।

कंपनी ने अपने नोएडा प्रोजेक्ट ‘ब्लॉसम ग्रीन्स’ में लगभग 2 लाख वर्ग फुट स्पेस क्रमशः 2,300 रुपए प्रतिवर्ग फुट और 2,350 रुपए प्रतिवर्ग फुट पर बेचने के लिए आनंद कुमार व उनकी पत्नी के साथ समझौते पर हस्ताक्षर कर लिया और आनंद कुमार ने 92.95 करोड़ रुपए की कुल खरीद की। 15 फरवरी 2020 को लॉजिक्स अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) लिमिटेड को ब्लॉसम ग्रीन्स प्रोजेक्ट का निर्माण करने के लिए 259.80 करोड़ रुपए का ठेका दिया था ।

लॉजिक्स ने बकाए की रकम का भुगतान करने में असमर्थता जाहिर कर दी। अक्टूबर 2020 में लॉजिक्स ने कोविड-19 की वजह से साल 2019 के अंत तक निर्माण पर प्रतिबंध और श्रमिकों की अनुपलब्धता का हवाला दिया। इसके बाद नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ने लॉजिक्स के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही का आदेश दिया।आनंद कुमार और उनकी बीवी ने दिवालियापन की कार्यवाही के दौरान 96.64 करोड़ रुपए का दावा पेश किया। इस दौरान पड़ताल में पता चला कि आनंद कुमार और उनकी पत्नी को 46% कम कीमत पर फ्लैट दिए गए हैं। सौदों में धोखाधड़ी की गई है।इसी को कहते है कि माया!भर माया! महामाया!

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान