माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी के मकान पर चला बुलडोजर

EROS TIMES: गाजीपुर में जिला प्रशासन का बुलडोजर आज सुबह तड़के से ही गरज रहा है , माफिया डॉन मोख्तार अंसारी गैंग के सदस्य रहे व पुराने हिस्ट्रीशीटर रहे स्वर्गीय कमलेश सिंह , प्रधान का गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन स्थित फुल्लनपुर क्रॉसिंग पर करोड़ों रुपए की कोठी और दुकान पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है ।

बताया जा रहा है कि यह मकान अवैध रूप से बनाया गया था , जिसका नक्शा नहीं पास था और इसे जबरदस्ती बनाया गया था , जिस पर काफी समय से केस चल रहा था , मई 2022 को इसे गिराने का आदेश जिलाधिकारी गाजीपुर के द्वारा पूर्व में दिया जा चुका था ।

लेकिन दो दशक से यहां पर व्यापार कर और बाद में वाणिज्य कर कार्यालय स्थापित था , जिसकी वजह से इस मकान के ध्वस्तीकरण करण की कार्यवाही नहीं हो रही थी , लेकिन कल शनिवार दिनांक 4 मार्च को वाणिज्य कर कार्यालय को जिलाधिकारी गाजीपुर के नोटिस दिए जाने के बाद खाली कर दिया गया और इस मकान के अन्य किरायेदारों को भी कल ही खाली करवा दिया गया था ।

आज सुबह तड़के से ही भारी फोर्स लगाकर बुलडोजर की कार्रवाई की जा रही है । सूत्रों का मानना है कि करोड़ों रुपए की संपत्ति के मालिक स्वर्गीय कमलेश सिंह , प्रधान गाजीपुर के सैदपुर थाना अंतर्गत डहन गांव के निवासी थे और पुराने हिस्ट्रीशीटर थे ।

इनका जेल में बंद माफिया मोख्तार अंसारी गैंग से संबंध था और इनके ऊपर यह कार्रवाई बहुत पहले ही हो जानी थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसमें विलंब हो रहा था जो आज 5 मार्च को सुबह 6:30 बजे से प्रारंभ कर दी गई है। मौके पर एसडीएम सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार और जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का भारी जमावड़ा मौजूद रहा।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग