हरियाणा की विकास यात्रा में नया अध्याय जोड़ने वाला बजट – प्रवीण आत्रेय

EROS TIMES: मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 23 फ़रवरी को विधानसभा में पेश किए गए बजट पर सोनीपत जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कल्याणकारी, लोकहित तथा हरियाणा की विकास यात्रा में नया अध्याय जोड़ने वाला बजट पेश किया। बजट में युवा, किसान, कर्मचारी, रेहड़ी पटरी वाले तथा छोटे व्यापारियों समेत हर वर्ग के उत्थान की योजनाएं शामिल की गई है।
प्रवीण आत्रेय ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय परिवार सुरक्षा योजना जैसी योजना बनाकर सरकार ने प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की विशेष चिन्ता की है। इस योजना में 1,80,000/- रुपए सालाना से कम आमदनी वाले परिवारों में दुर्घटना से किसी सदस्य की जान जाने या दिव्यांग होने पर सरकार आर्थिक सहायता करेगी। परिवार के हर आयु वर्ग के सदस्यों को इसमें शामिल किया है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति बीमा योजना में सालाना 1.5 करोड़ रुपए से कम का कारोबार करने वाले रेहड़ी पटरी वाले तथा छोटे व्यापारियों को आर्थिक मदद मिलेगी।

प्रवीण आत्रेय ने किसानों के लिए बजट में शामिल योजनाओं का विशेष तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने ने बताया कि बजट में सरकार ने ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती पर विशेष बल दिया है। इस योजना के तहत् एक लाख एकड़ में ग्रीष्मकालीन मूंग की खेती का लक्ष्य रखा गया है। सरकार इसकी एम एस पी निर्धारण के साथ खरीद भी सुनिश्चित करेगी। खेती में तकनीक की उपयोगिता को देखते हुए सरकार ने बजट में 500 युवाओं को ड्रोन संचालन की ट्रेनिंग देने की योजना बनाई है।

पशुपालन को व्यवसाय बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए हरियाणा पशुधन उत्थान मिशन की स्थापना के साथ युवाओं को ट्रेनिंग देने के लिए विश्वकर्मा कौशल विकास विश्वविद्यालय तथा लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय मिल कर काम करेंगे। 70 मोबाइल पशु चिकित्सा इकाईयां शुरू करेंगे। पलवल, महेंद्रगढ़, अम्बाला और फतेहाबाद में पशु चिकित्सा पोलिक्लीनिक शुरू करेंगे।
प्रवीण आत्रेय ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बजट में एक क्रान्तिकारी योजना को शामिल करके प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बहुत बड़ी राहत दी है। हरियाणा में चिरायु योजना के तहत् प्रदेश के 1.8 लाख सालाना से कम आमदनी वाले परिवारों को 5 लाख रुपए तक मुफ़्त इलाज सरकार दे रही थी। इस बजट में 1.8 लाख से 3 लाख रुपए तक सालाना आमदनी वाले परिवारों का भी पांच लाख रुपए तक के इलाज खर्च सरकार वहन करेगी। इस योजना के लिए मात्र 125/- मासिक देना होगा।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बजट में युवा वर्ग के लिए 1636 करोड़ का आवंटन किया। बजट में कौशल विकास को स्कूल शिक्षा से जोड़ने की घोषणा साबित करती है कि वर्तमान सरकार युवाओं को रोजगार देने वाले बनाना चाहती है। इस बजट में 5000 युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग देने के लिए कौशल केन्द्र स्थापित करने की घोषणा से युवाओं को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी योग्यता साबित करने कि अवसर मिलेगा। दो लाख युवाओं के कौशल प्रशिक्षण तथा युवाओं में स्टार्टअप और उधमशीलता बढ़ाने के लिए इंक्यूबेशन सैंटर स्थापित करेंगे। इसके लिए 250 करोड़ का प्रावधान किया गया। युवाओं को रोजगार देने वाले बनाने के लिए 200 करोड़ रुपए का वैंचर्स कैपीटल फंड की स्थापना की जाएगी। इस फंड से युवाओं की 5 करोड़ रुपए तक की योजना में मदद की जाएगी।

प्रवीण आत्रेय ने कहा कि इस बजट के माध्यम से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बात को ओर सदृढ़ कर दिया कि हरियाणा में एक जनहितैषी और अंत्योदय की भावना से काम करने वाली सरकार है। तथा भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनीतिक दल है जिसकी विचारधारा और प्राथमिकता में कमजोर वर्ग सर्वोच्च स्थान पर है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, जिला प्रवक्ता तरुण, प्रदेश सहप्रवक्ता भुपेंद्र गहलोत तथा पूर्व विधायक अनिल ठक्कर भी मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग