Eros Times: गांधी जयंती के अवसर पर एम्बार्क केयर फाउंडेशन की संस्थापक सुमन, ऑस्कर पुरस्कार विजेता एवं रवींद्र डाबिरू (मेंटर ईसीएफ और कर्मवीर पुरूस्कार से समानित ने अपने हस्ताक्षर कार्यक्रम ‘चुप्पी तोड़ो अभियान’ गौतम बुद्ध नगर जिले की झुंडपुरा लाइब्रेरी सेक्टर 11 नोएडा में संचालन किया गया ! इस प्रोग्राम में लाइब्रेरी मैन रामवीर तँवर भी मौजूद रहे। कुल संख्या लगभग 125 लड़कियां एवं महिलाएँ मौजूद थी! ईसीएफ और टीम ने अपरंपरागत तरीके से मासिक धर्म और स्वच्छता के बारे में जागरूकता पैदा की।

इस सन्दर्भ में श्रीमती सुमन जी ने पीरियड्स के बारे में कई मिथकों और वर्जनाओं को तोड़ा। उन्होंने लड़कियों को चुप्पी तोड़ने और पीरियड्स के बारे में खुलकर बात करने के लिए प्रेरित किया क्योंकि यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और गर्व की बात है न कि शर्म की।टीम ने आयोजित सत्र के अंत में मुफ्त सैनिटरी पैड वितरित किए। सेनेटरी पैड्स अलायन्स क्लब हापुड़ इंटरनेशनल द्वारा प्रायोजित किए गए थे।इस कार्यक्रम को कराने के लिए लाइब्रेरी टीम,एवं युवा भारत संस्था से सुनील कुमार,आशा कार्यकर्ता- संगीता,शिल्पी एवं भगवान देवी थी।






