ग़ाज़ियाबाद:EROS TIMES: रोटरी क्लब ऑफ गाजियाबाद विकास एवं अखिल भारतीय योग संस्थान रजि.के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू स्टेडियम,नेहरू नगर में आयोजित 7 दिवसीय बाल योग एवं संस्कार शिविर के तृतीय दिवस पर के के कोहली ने दीप प्रज्वलित किया।
योग शिक्षक प्रदीप त्यागी ओ३म् की ध्वनि व गायत्री मंत्र से सत्र को प्रारम्भ किया।
वीर एवं साथियों ने शिविरार्थियों सहित राष्ट्रियगान सामूहिक रूप से सत्र के शुरुआत में गाया तथा भारत माता की जय के नारे लगवाए जिससे स्टेडियम गूंज उठा।
योग शिक्षक डी एन शर्मा ने शिविरार्थीओ को आंखों, पैरों,हाथों व गर्दन के सूक्ष्म अभ्यास व वृक्षासन,त्रिकोण आसान, इंजिन दौड़ का अभ्यास कराया और इसके लाभों की चर्चा करते हुए बताया कि योग सर्वांग सुन्दर बनाने की कला है,इससे आपकी लम्बाई बढ़ेगी,स्मृति शक्ति बढ़ेगी और आपके सर्वांग सुन्दर बनेंगे साथ ही आप स्वस्थ रहेंगे।
योग शिक्षिका रेखा गुलाटी ने ईश्वर भक्ति बहुत ही सुन्दर भजन सुनाया जिसे सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए ओर उन्होंने व वीना वोहरा ने सुन्दर डेमोस्ट्रेशन प्रस्तुत किया जिन्हें देखकर बच्चे अच्छे से अभ्यास कर सके।
योग शिक्षक के के कोहली ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया ओर इसके लाभों की चर्चा की ओर कहा कि यह कम्पलीट एक्सरसाइज है,समस्त शरीर मे रक्त का संचार होता है,समस्त अंग बलशाली होते हैं,फिर शव आसान में विश्राम कराया।
उन्होंने बताया कि शरीर हमारा महत्वपूर्ण साथी है,यह हमारा अन्त तक साथ देता है अतः इसकी देखभाल अच्छे से करनी चाहिये
योग शिक्षक मनमोहन वोहरा ने साइकिलिंग, बालमचलन आसन,वज्रासन,पवनमुक्तासन व गुस्से को कंट्रोल करने के लिये कराया शशांक आसान, भुजंगासन,धनुरासन तथा इसके लाभों की चर्चा करते हुए बताया कि इससे पेट और चेहरा प्रभावित होता है,ओर कहा कि योग करने से बुद्धि विकसित होती है, वज्रासन से शरीर कठोर बन जायेगा,पाचनतंत्र ठीक रहेगा।
विशेष आमंत्रित डॉ. कर्ण मोहन खनेजा (दन्त विशेषज्ञ) बच्चों को दांतों की देखभाल कैसे करें,पर विस्तृत चर्चा की।
विशेष आमंत्रित नेत्र विशेषज्ञ डॉ.योगेन्द्र विग नेत्रों के रख रखाव पर विस्तृत चर्चा की ओर शिविरार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया। प्रवीण आर्य ने बच्चों को हास्यासन कराया।
मंच का कुशल संचालन प्रदीप त्यागी ने किया।
तुलिका गर्ग रीतू गर्ग व साथियों ने शांति पाठ कराया व प्रसाद वितरण के साथ सत्र को सम्पन्न किया।






