सुशासन दिवस पर हुआ कंबल वितरण का शुभारंभ

Eros Times: नोएडा। हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन एवं एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ़ हैंडीक्राफ्ट व सांस्कृतिक प्रकोष्ठ (भाजपा) नोएडा द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 98वाँ जन्मदिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया, इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ जरूरतमंद, निर्धन लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम भी रखा गया।

हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने बताया कि सर्दी का आगाज हो चुका है और हमारे देश में एक तबका ऐसा भी है जिसके पास ठंड से बचने के पर्याप्त साधन नहीं है इसलिए हमारी संस्था ने निर्णय लिया कि लगभग 8000 कंबल निर्धन वर्ग के लोगों को सर्दी से बचाने के लिए बांटे जाएंगे। यह पावन कार्य भाजपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के सहयोग से किया जाएगा।
भाजपा नोएडा महानगर के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने बताया कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी जी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है वह जितने अच्छे कवि थे, उतने ही अच्छे शासक थे।
उन्होंने कहा कि हमारे शहर में ऐसे भी बच्चे हैं जिनके पास ठंड से बचने के लिए स्वेटर नहीं है इसलिए स्थानीय विधायक के सौजन्य से 1000 स्वेटर का प्रबंध किया गया है जिन्हें महिला मंडल की अध्यक्षा गिरजा सिंह और उनकी महिला टीम द्वारा बच्चों को चिन्हित कर वितरण किए जाएंगे।
हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने लगभग 8000 कंबल का प्रबंध किया है जिन्हें भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा रात में जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के सभी मरीजों को कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे। वही नारी निकेतन में जहां निराश्रित महिलाएं रहती है उनको भी कंबल उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

  • admin

    Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 10 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 32 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 12 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views

    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां