भाजपा दलितों और पिछड़ों के आरक्षण को खत्म करना चाहती है – विधायक वीरेंद्र यादव

गाज़ीपुर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में पार्टी कार्यालय समता भवन पर जिला उपाध्यक्ष निजामुद्दीन खां की अध्यक्षता में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं द्वितीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष विन्देश्वरी प्रसाद मंडल की पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी आयोजित हुई। 

इस अवसर पर पार्टी के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश से आर्थिक एवं सामाजिक विषमता समाप्त करने का संकल्प लिया।

EROS TIMES: इस गोष्ठी में डा.विरेन्द्र यादव ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए उन्हें पिछड़े समाज का मसीहा बताया और कहा कि मोरार जी देसाई के कार्यकाल में 20दिसम्बर1978को उन्ही की अगुवाई में एक नये आयोग का गठन हुआ जिसे मण्डल आयोग के नाम से जाना गया । इस आयोग की 12दिसम्बर 1980को फाइनल हुई रिपोर्ट में पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए 27फीसदी आरक्षण की सिफारिश की गई । जिसे देश के पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने अपने कार्यकाल में लागू किया । उस रिपोर्ट के लागू होने से पिछड़े समाज में क्रान्ति आयी । उन्होंने कहा कि आज गरीबों को मिलने वाला सामाजिक न्याय खतरे में है। भाजपा सरकार दलितों और पिछड़ों को मिलने वाले आरक्षण को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी दलितों और पिछड़ों के हक की लड़ाई लड़ रही है और उसी लड़ाई को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी पार्टी ने जातिगत जनगणना की मांग को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है ताकि समाज के सभी लोगों को उनकी आबादी के हिसाब से उनका हक दिलाया जा सके । उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर निकाय के चुनाव में पिछड़ों और दलितों को पूरा आरक्षण नहीं देकर इस सरकार ने दलितों और पिछड़ों के साथ बेहद ही अन्याय पूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा एवं दलित के हक एवं अधिकारों की रक्षा करना ही वीपी मंडल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव पुर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव अशोक कुमार बिंद राम औतआर शर्मा रामाशीष यादव  विजय शंकर यादव  सदानंद यादव विजय शंकर यादव आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया ।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित