भाजपा द्वारा शक्ति संवाद अभियान के तहत शक्ति सम्मान कार्यक्रम का किया आयोजन

Eros Times: नोएडा | भाजपा द्वारा शक्ति संवाद अभियान के तहत शक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ये कार्यक्रम एन.ई.ए. सभागार सेक्टर, 6 नोएडा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में माननीय राजस्व राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री बृजेश सिंह, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने की। शक्ति सम्मान कार्यक्रम में आज स्वयं सहायता समूह एवं सामाजिक संगठन से जुड़ी कई समाजसेवी महिलायों को सम्मानित किया गया।

मंत्री श्री बृजेश सिंह ने इस मौक़े पर कहा कि भारत की महिला पूरे देश को दिशा दे रही है। देश में प्रथम व्यक्ति के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समस्त महिला शक्ति का गौरव बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की नारी शक्ति दुनिया में परचम लहरा रही है। आज भाजपा सरकार में देश की महिला आर्थिक सामाजिक रूप से सशक्त हुई है चाहें उज्जवला योजना हो या महिला सम्मान बचत पत्र योजना या महिला समृद्धि योजना, ग्रामीण आजीविका योजना आदि कई ऐसी स्कीम हैं जिनके द्वारा महिला सशक्तिकरण के आज मोदी सरकार संकल्पित है।

ज़िलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने इस मौक़े पर कहा कि रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और विज्ञान आदि क्षेत्रों में महिला शक्ति अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं और मोदी सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अभिमान के लिए समर्पित है।

कार्यक्रम में सामाजिक संगठन जिसमें जीवा फाउंडेशन, महिला उन्नति संगठन, लॉइंस क्लब, राष्ट्रीय सेवा संगठन, नैवेद्य फाउंडेशन, नारी शक्ति, लिसरा शिक्षा संस्थान आदि कई एनजीओ और सामाजिक संगठन की पदाधिकारियों रही।

आज के कार्यक्रम में अभियान संयोजक महामंत्री उमेश त्यागी, गणेश जाटव, प्रदेश महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी सुचित्रा कक्कड़, उपाध्यक्ष गिरजा सिंह, मनीष शर्मा, पूनम सिंह, विनोद शर्मा, एस पी चमोली, पज्ञा पाठक, चमन अवाना, महिला मोर्चा अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, शिवानी शरद, राजश्री गुप्ता, मीनाक्षी चौहान, रचना जैन, दीपाली दीक्षित, रेखा सिंह, सुनीता शुक्ला, मंजू शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 35 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां