लोकसभा परिसर के बाहर भाजपा सांसदों ने कांग्रेस के झूठे आरोपों का किया विरोध प्रदर्शन

EROS TIMES: भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस द्वारा बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान और सम्मान को नकारने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस के झूठे आरोपों का प्रतिवाद किया। भाजपा सांसदों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने न केवल अंबेडकर का अपमान किया, बल्कि उन्होनें चुनाव में हराने के लिए भी अपनी पूरी ताकत झोंकी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नेतृत्व में बाबा साहब अंबेडकर की विरासत को सही मायनों में सम्मान मिला है और एससी/एसटी समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

जबकि 1955 में नेहरू जी ने खुद को भारत रत्न दे दिया। 1971 में इंदिरा जी ने खुद को भारत रत्न दे दिया लेकिन बाबा साहेब को भारत रत्न 1990 में भाजपा सरकार में मिला जो भी तब मिला जब कांग्रेस सत्ता में नहीं थी।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अपने भाषण में कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहेब अंबेडकर का अपमान किया और उनकी नीतियों को नकारा। इस मौके पर सांसद गौतमबुद्ध नगर डॉ. महेश शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, तेजस्वी सूर्या समेत भाजपा के कई सांसद भी उपस्थ्ति रहें।

सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने देश में जो माहौल पैदा किया है, कांग्रेस पार्टी ने शुरुआत से ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नेहरू द्वारा भारत रत्न देने से मना करने की बात हो या उनके जन्म स्थली या तीर्थ स्थलों को सजाने-संवारने का कार्य हो, इन सभी मामलों में कांग्रेस का रवैया नकारात्मक रहा है। इसके विपरीत, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर एक भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब के सम्मान में दृढ़ संकल्पित है और उनके योगदान को सही मान्यता देने के लिए निरंतर कार्यरत है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, बाबा साहेब अंबेडकर को भारत रत्न देने से भी कांग्रेस ने मना कर दिया था। यह उनकी पार्टी का असली चेहरा उजागर करता है। जब से भाजपा की सरकार बनी है, हम लगातार बाबा साहेब अंबेडकर और उनके पंच तीर्थ स्थलों का सौंदर्यीकरण कर रहे हैं और उनके योगदान को सही सम्मान दे रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने ना केवल अंबेडकर के विचारों का विरोध किया, बल्कि उनका अपमान भी किया। शाह ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर के प्रगतिशील हिंदू कोड बिल का समर्थन करने से मना किया, जिसके कारण अंबेडकर को अपना इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस के इस रवैये को लेकर उन्होंने कड़ा आक्षेप किया और कहा कि कांग्रेस का इतिहास हमेशा ही समाज के हाशिए पर पड़े लोगों के खिलाफ रहा है।

गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. अंबेडकर की हर कोशिश को नकारा और उन्हें कमजोर करने का प्रयास किया। नेहरू की सरकार ने अंबेडकर के प्रगतिशील विचारों का विरोध किया और उनके हिंदू कोड बिल को खारिज कर दिया।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस