नोएडा। भाजपा अध्यक्षा शारदा चतुर्वेदी महिला मोर्चा नोएडा महानगर और उनकी जिला टीम ने आज लक्ष्मी सिंह, पुलिस आयुक्त, गौतम बुध नगर से महिला सुरक्षा को लेकर मुलाकात की और आजकल महिलाओं के साथ हो रहे छोटी मोटी घटनाक्रम की जानकारी दी।
महिला मोर्चा मिडिया प्रभारी नीता वाजपेई ने बताया कि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने नोएडा की महिलाओं की सुरक्षा सम्बन्धित बातों को गौर से सुना और कुछ समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया।
अध्यक्षा श्रीमती शारदा चतुर्वेदी के साथ महामंत्री श्रीमती शिवानी शरद और मधु मेहरा जिला उपाध्यक्ष रेनू बाला मंजू शर्मा जिला मंत्री आरती कोचर नेहा चोपड़ा आदि भी उपस्थित रहीं।






