EROS TIMES:नोएडा। होली और महिला दिवस एक ही तिथि को होने के कारण भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी जी और उनकी टीम ने इन दोनों कार्यक्रम को एक साथ मनाया।शारदा चतुर्वेदी जी और उनकी टीम की तरफ से इस कार्यक्रम में नोएडा की उन बहनों को जो समाज और नोएडा के लिए अच्छा काम कर रही है उन्हे भी

इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।इस कार्यक्रम में भाजपा ज़िला टीम के साथ सभी मंडल की बहनें भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का मुख्य मुद्दा नोएडा के लिए भाजपा महिला मोर्चा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम पर चर्चा रहा, उसके बाद सभी ने एक दूसरे को गुलाल और अबिर लगा कर होली और महिला दिवस कि एक दूसरे को बधाई दी। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शारदा चतुर्वेदी जी का निवास पर रखा गया था।






