Eros Times: खोड़ा भाजपा खोड़ा मकनपुर मंडल द्वारा ग्रीन पार्क में प्रातः काल योग दिवस मनाया गया, जिसमे योग गुरु हरिश्चंद ने संगठन मंत्र से कार्यक्रम प्रारंभ कर सभी कार्यकर्ताओं को उष्ण व्यायाम, योग तथा आसान का अभ्यास कराया। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रफुल्लित मन से योग किया,सभी कार्यकर्ताओं के ठहाके से पूरा पार्क हसने लगा।
योग दिवस के इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरेंद्र चौधरी, नगरपालिका पूर्व चेयरमैन रीना भाटी जी,पूर्व महानगर मंत्री योगेश भाटी, मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, अमन शर्मा, सुनील ठाकुर, मुकेश गुप्ता, मंडल मंत्री राजवीर चंदेलिया, सौरभ श्रीवास्तव, गट्टू भाई, संजीव डॉक्टर,डॉक्टर आजाद, लतीफ मलिक, देवेंद्र गिरी सभासद एडवोकेट सिंपी सिंह और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






