बढ़ते कोविड के प्रति असंवेदनशील भाजपा और आम आदमी पार्टी विरोध प्रदर्शन करके दिल्ली की जनता को गुमराह कर रहे है।- चौ0 अनिल कुमार

भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबी हुई हैं नूरा कुश्ती केवल दिखावे की। – चौ0 अनिल कुमार

 EROS TIMES: नई दिल्ली  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में भ्रष्टाचार नाकामियों  विफलताओं प्रशासनिक अक्षमता और निष्क्रियता को लेकर एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करके महंगाई बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों से दिल्ली की जनता का ध्यान भ्रमित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां भाजपा भ्रष्टाचार में लिप्त अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है अरविन्द केजरीवाल अपना कर्तव्य निर्वहन की जगह न्यायालय में लंबित मनीष सिसोदिया केस में कानूनी प्रक्रिया पर विश्वास न करके उनकी रिहाई की मांग कर रहे हैं, जबकि दिल्ली की जनता जान चुकी है कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनो भ्रष्टाचार के आंकठ में डूबी हुई हैं।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल दिल्ली में बढ़ते कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए कोई कार्यवाही नही कर रहे है जबकि दिल्ली में प्रतिदिन केस बढ़ रहे है। बढ़ते कोविड मामलों के प्रति असंवेदनशीलता के लिए भाजपा बराबर की जिम्मेदार है क्यांकि केन्द्र भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि बढ़ते कोविड मामलों को नजरअंदाज करना कहीं दिल्ली को महंगा न पड़ जाए इसलिए दिल्ली सरकार को कोविड रोकथाम के लिए तुरंत एडवाईज़री लागू करनी चाहिए और मास्क अनिवार्यता के साथ टेस्टिंग बढ़ानी चाहिए ताकि कोविड संक्रमण की वास्तविकता से दिल्ली वाले जल्द अवगत हों।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल बढ़ती गर्मी में दिल्ली में उभरते जल संकट से दिल्ली को निजात दिलाने की जगह राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिलने का जश्न मना रहे है जबकि दिल्ली जल संकट से जूझ रही है। भाजपा और आप पार्टी जल संकट दूर करने के लिए जनता के हित में काम करें। उन्होंने कहा कि दिल्ली में गंदगी सफाई व्यस्था दुरस्त न होना भी एक बड़ी समस्या जिसे केजरीवाल ने निगम में सत्ता में आने के तुरंत बाद दुरस्त करने का वादा किया था। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों भाजपा और आम आदमी पार्टी में हुए भ्रष्टाचार को दिल्ली की जनता जानती है। केजरीवाल के 2 मंत्री जेल में बंद है कई जेल की हवा खा चुके है और आधे से अधिक विधायक पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त होने के साथ आपराधिक मामले भी चल रहे हैं।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा आप पार्टी और भाजपा भ्रष्टाचारी होने के साथ-साथ भ्रष्टाचारियों की संरक्षक भी है कि कैसे अडानी मामलें में हजारों के करोड़ के भ्रष्टाचार पर भाजपा की केन्द्र सरकार पूरी तरह मौन धारण किए है जबकि कांग्रेस इस पर जेपीसी मांग कर रही है। जिसके पक्ष में पूरी भाजपा केबिनैट एक चट्टान की तरह काम कर रही है। उन्होंने कहा कि वहीं अरविन्द केजरीवाल कट्टर ईमानदार होने की बात करते है जबकि शराब घोटाले में उनके खिलाफ सबूत एजेंसियां के पास मौजूद है। वह दिन दूर नही जब केजरीवाल जल्द जेल में होंगे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला