भाजपा और आप के बीच सत्ता के खेल ने दिल्ली की जनता को मुश्किल में डाल दिया है -देवेंद्र यादव

EROS TIMES: नई दिल्ली, सितंबर, 2024- दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  देवेन्द्र यादव ने कहा कि आखिर आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार को बर्खास्त करने की नौबत आई क्यों ? आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के आंकठ में पूरी तरह डूबने के कारण ही सरकार बर्खास्त होने के मुहाने पर आकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी में दिल्ली की सत्ता के लिए घमासान मचा हुआ है। दोनो दलों के नेता जनता का प्रतिनिधि होने के बावजूद जनता के लिए कुछ नही कर रहे हैं। महामहिम राष्ट्रपति को मिली केजरीवाल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की शिकायत को महामहिम द्वारा मामला गृह मंत्रालय को भेजना बेहद संवेदनशील है। राष्ट्रपति द्वारा बर्खास्त की मांग पर संज्ञान के बाद दिल्ली सरकार पर संवैधानिक संकट आ चुका है।

 देवेन्द्र यादव ने कहा कि 10 वर्षों के शासन के बाद भी आम आदमी पार्टी के पास बताने के लिए कुछ नही है, जबकि कांग्रेस के पास अपने 15 वर्षों के शासन के विकास के बारे में बताने के लिए बहुत कुछ है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की बदहाली, चरमरा चुका इन्फ्रास्ट्रक्चर, जलजमाव, टूटी सड़के, उपर बहते नाले-नालियों, कंरट व जलभराव में डूबकर मरते लोग, ध्वस्त शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार में लिप्त आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ताओं के पास दिल्ली सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए आम आदमी पार्टी के पास कुछ नही है। उन्होंने कहा कि जलभराव के कारण मरने वालों की जिम्मेदारी की जांच अब एसीबी को करनी पड़ रही है, यह दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की सबसे बड़ी नाकामयाबी है।

 देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनता से मिले भरोसे का फायदा उठाकर शराब घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, डीटीसी घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला, बिजली बिलों में घोटाला, शिक्षा घोटाला, क्लास रुम घोटाला, पानी टैंकर घोटाला, गाद निकालने में घोटाला,  मौहल्ला क्लीनिक घोटाला, सीवर घोटाला, एमएलए लैड राशि घोटाला, 11 विभागों की केग रिपोर्ट को रोकना, राशन घोटाला, पेन्शन घोटाला, मौहल्ला क्लीनिक घोटाला करके जनता के भरोसे को तोड़ा है। आम आदमी पार्टी के प्रशासनिक विफलताओं और जनता के प्रति गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बाद ही केजरीवाल सरकार आज अस्थिरता के मुहाने पर खड़ी है।

 देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी सरकार के विभागों में जितने भी काम हुए उन सभी में कहीं न कहीं भ्रष्टाचार होने के बाद जांच एजेंसियों की जिम्मेदारी अधिक बढ़ गई है। भ्रष्टाचार के आलम कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री, मंत्री सहित 19 विधायक अभी तक जेल जा चुके है। इनके नेता जेल जा रहे है, जेल से बाहर आ रहे है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों में असमंजसता का माहौल बनाने के लिए भाजपा और आम आदमी पार्टी लगातार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रही है।

 देवेन्द्र यादव ने कहा कि कांग्रेस के 15 वर्षों के शीला दीक्षित की सरकार के दौरान कभी भी कोई भ्रष्टाचार का मामला नहीं बना और न ही विपक्ष को कभी सरकार के कामकाज में कमी दिखाई दी। इसका सबूत आज भी भाजपा नेता कांग्रेस की शीला सरकार की दुहाई देती हैं कि कांग्रेस के शासन काल में दिल्ली में जो विकास हुआ उसका कोई मुकाबला नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस द्वारा किए गए विकास का सर्वनाश कर दिया। यादव ने कहा कि यदि दिल्ली की जनता कांग्रेस को पुनः मौका देगी तो हम दिल्ली को एक बार फिर विश्व की नम्बर वन राजधानी बनाकर दिखाऐंगे।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 7 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस