भैरोमार्ग अंडरपास जल्द यातायात के लिए होगा शुरू, आतिशी ने किया निरीक्षण

अंडरपास से रोज़ाना सेंट्रल दिल्ली से यमुनापार और नोएडा जाने वाले वाहनों को मिलेगा फ़ायदा, ट्रैफिक से मिलेगा निजात

अभी भैरों मार्ग से रिंग रोड पर जाने के लिए लेना पड़ता है 1.5 किमी लंबा यू-टर्न, इस कारण रिंग रोड पर लगता है ट्रैफिक, प्रगति मैदान टनल पर भी बढ़ता है वाहनों का लोड

अंडरपास के शुरू होने के बाद वाहन लंबा यू-टर्न लेने के बजाय सीधे रिंग रोड पर जा सकेंगे, प्रगति मैदान टनल पर वाहनों का दबाव कम होगा

अंडरपास यात्रियों के समय और ईधन दोनों की बचत करेगा, जल्द घर पहुँच लोग परिवार के साथ बिता सकेंगे क़ीमती समय

पीडब्ल्यूडी मंत्री का अधिकारियों को निर्देश- बचे हुए काम को जल्द करे पूरा, वाहनों की आवाजाही के लिए जल्द खोले अंडरपास

Eros Times: केजरीवाल सरकार का विज़न दिल्ली में लोगों को यातायात के लिए मिले बेहतर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर, पीडब्ल्यूडी इस दिशा में प्रतिबद्धता से काम कर रही है| दिल्ली को जाममुक्त बनाने के केजरीवाल सरकार के प्रयासों में जल्द एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। केजरीवाल सरकार की पीडब्ल्यूडी द्वारा भैरो मार्ग पर बनाया जा रहा अंडरपास जल्द ही आवाजाही के लिए शुरू होने जा रहा है। इस अंडरपास के शुरू होने के बाद रोज़ाना सेंट्रल दिल्ली से यमुनपार और नोएडा जाने वाले लाखों वाहनों को जाम से निजात मिलेगा और उनका क़ीमती समय बचेगा। 

गुरुवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री ने इस अंडरपास का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द से जल्द बचे हुए काम को पूरा कर अंडरपास को यातायात के लिए शुरू करने के निर्देश दिए। 

बता दे कि, अंडरपास के शुरू होने के बाद सेंट्रल और नई दिल्ली की ओर से रिंग रोड, यमुनापार पूर्वी दिल्ली, नोएडा आदि की ओर जाना आसान हो जाएगा। इसके लिए वाहनों को आईपीडिपो के पास से करीब डेढ़ किमी लंबा यू-टर्न नहीं लेना पड़ेगा। और वाहन भैरो मार्ग अंडरपास से होकर सीधे रिंग रोड की तरफ जा सकेंगे। साथ ही इससे प्रगति मैदान टनल पर भी वाहनों का लोड कम होगा और यहाँ शाम के समय लगने वाला ट्रैफिक भी कम होगा।

इस मौक़े पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि, केजरीवाल सरकार का विज़न है कि, दिल्ली में लोगों को यातायात के लिए बेहतर रोड इंफ्रास्ट्रक्चर मिले और हमारी पीडब्ल्यूडी इस दिशा में प्रतिबद्धता से काम कर रही है। भैरो मार्ग अंडरपास भी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। 

यहाँ असाधारण इंजीनियरिंग के साथ हमारी पीडब्ल्यूडी ने एक शानदार अंडरपास तैयार किया है। जिससे रोज़ाना सेंट्रल दिल्ली से यमुनापार और नोएडा जाने वाले वाहनों को फ़ायदा मिलेगा और लोगों को ट्रैफिक से निजात मिलेगा। अंडरपास यात्रियों के समय और ईधन दोनों की बचत करेगा, और जल्द घर पहुँच लोग परिवार के साथ, अपनों के साथ क़ीमती समय बिता सकेंगे।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन