जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभार्थी छात्रों को जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता कोचिंग संस्थानों का होगा भुगतान  

 एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों और पैनल में शामिल कोचिंग संस्थानों के संचालकों के साथ बैठक कर योजना को छात्रों के लिए और बेहतर बनाने के विषय पर चर्चा की
एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने योजना के सुचारू रूप से संचालन करने की दिशा में किसी भी स्तर पर समस्या आने पर अधिकारियों से उचित कदम उठाकर उसका तुरंत समाधान करने के निर्देश दिए
हर गरीब परिवार के बच्चे को पढ़ाने के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन को पूरा करने के लिए एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद इस योजना में शामिल छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाकर बेहतर परिणाम लाने की दिशा में कार्य करेंगे
 
EROS TIMES: दिल्ली सरकार द्वारा संचालित जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के लाभार्थी छात्रों को जल्दी ही आर्थिक सहायता मिलेगी। केजरीवाल के निर्देश व एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद के प्रयासों से इस योजना के अंतर्गत आने वाले सभी छात्रों को दिल्ली सरकार की ओर से छात्रवृत्ती के रूप में आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस दिशा में कार्य करते हुए एससी/एसटी कल्याण मंत्रालय की ओर से सभी कोचिंग संस्थानों का जल्द ही भुगतान किया जाएगा ताकि इस योजना के लाभार्थी छात्रों को इसका पूरा लाभ मिल सके। योजना का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में उठाए जा रहे इस कदम की जानकारी मिलने पर बुधवार को कोचिंग संस्थानों के संचालक एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद को आभार प्रकट करने पहुंचे। इस दौरान एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पैनल में शामिल कोचिंग संस्थानों के संचालको के साथ बैठक कर इस योजना में शामिल छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाकर बेहतर परिणाम लाने के विषय पर चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना की शुरुआत दिल्ली सरकार द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति अनुसूचुत जनजाति और आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को सरकार की तरफ से सिविल सर्विस परीक्षा  इंजीनियरिंग मेडिकल और ज्यूडिशियरी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निश्शुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान करती है। जिससे छात्रों को इन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए प्रोत्साहन मिल सके। इस योजना के तहत दिल्ली सरकार छात्रों की कोचिंग की फीस के अतिरिक्त स्टाइपेंड के रूप में भी आर्थिक सहायता करती है।
एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने छात्रों के हित में उठाया कदम दिल्ली के बच्चों को मिलेगा योजना का पूरा लाभ
दिल्ली सरकार के एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद ने बुधवार को विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और पैनल में शामिल कोचिंग संस्थानों के संचालको के साथ बैठक कर जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना को छात्रों के लिए और बेहतर बनाने के विषय पर चर्चा की। इस दौरान एससी/एसटी कल्याण मंत्री ने योजना का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करने के लिए कोचिंग सेंटरों के संचालकों से जमीनी स्तर पर आ रही समस्याओं की सुनवाई की और उसके समाधान के लिए अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए।
अरविंद केजरीवाल के निर्देश और एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद के प्रयासों के फलस्वरूप इस योजना के अंतर्गत आने वाले सभी छात्रों को बहुत जल्द दिल्ली सरकार की ओर से छात्रवृत्ती के रूप में आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस दिशा में कार्य करते हुए एससी/एसटी कल्याण मंत्रालय की ओर से पैनल में शामिल सभी कोचिंग संस्थानों को जल्द ही भुगतान किया जाएगा ताकि इस योजना के लाभार्थी छात्रों को इसका पूरा लाभ मिल सके। इसके परिणास्वरूप दिल्ली के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के बच्चों की आगे की पढ़ाई सुचारू रूप से हो सकेगी। वह कोचिंग सेंटर में पढ़कर सिविल सेवा इंजीनियरिंग मेडिकल और ज्यूडिशियरी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे और प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थाओं में दाखिला लेकर बेहतर भविष्य बनाएंगे।
योजना को और बेहतर और लाभकारी बनाने की दिशा में करेंगे काम
अरविंद केजरीवाल का विजन है कि दिल्ली के गरीब से गरीब परिवार का बच्चा भारत के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में चयनित हो और अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सुनहरा भविष्य बनाए। उनके इस विजन को पूरा करने के लिए एससी/एसटी कल्याण मंत्री राज कुमार आनंद इस योजना में शामिल छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाकर बेहतर परिणाम लाने की दिशा में कार्य करेंगे। इस तरह इस योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ेगी और दिल्ली के ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इसका फायदा मिलेगा। दिल्ली के हर गरीब परिवार का बच्चा मुफ्त में कोचिंग से पढ़कर सिविल सेवा  इंजीनियरिंग मेडिकल और ज्यूडिशियरी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं को पास करेगा।
ये है जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना
उल्लेखनीय है कि जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना के अतंर्गत दिल्ली सरकार अनुसूचित जाति अनुसूचित जन जाति वर्ग और गरीब परिवार के प्रतिभाशाली छात्रों को फ्री में कोचिंग सेवा मुहैया कराती है। इस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाले वह बच्चे लाभान्वित होते हैं जिन्होंने अच्छे नंबरों से दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा पास की है। उन छात्रों के लिए दिल्ली सरकार जेईई  मेडिकल आईएएस  आईपीएस आईआरएस और एनडीएन जैसे अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कोचिंग सुविधा प्रदान करती है। इसके लिए दिल्ली के अगल-अलग इलाकों में कई कोचिंग संस्थान हैं जहां प्रतिभाशाली छात्रों के लिए क्लासेस संचालित कराई जाती है।
डॉ भीम राव अंबेदकर का सपना था कि गरीब परिवार के बच्चों को भी अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले  जिसे पूरा करना माननीय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विजन है। आज दिल्ली के गरीब परिवार के बच्चे सिविल सेवा इंजीनियरिंग मेडिकल और ज्यूडिशियरी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो रहे हैं और दिल्ली सरकार शिक्षा के क्षेत्र को विश्वस्तरीय बना रही है।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 61 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 251 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला