जेईई मेंस में सौ फीसद अंक लाने वाले छात्र आस्तीक नारायण को भेंट की बीकमिंग बाबा साहब अंबेडकर किताब

राधे श्याम पार्क स्थित दिल्ली सरकार के सर्वोदय बाल विद्यालय का छात्र आस्तीक अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ मिले सीएम ने दी बधाई
आस्तीक की सफलता पर उनके माता-पिता को तो गर्व होगा ही  हमें भी बहुत गर्व है
 आस्तीक नारायण अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं बच्चों की इस लगन और कामयाबी पर गर्व होता है
 बाबा साहब और सरदार भगत सिंह का यही तो सपना था हमारी कोशिश है कि उनके सपनों को हम पूरा कर पाएं
 दिल्ली सरकार के स्कूलों में टीचर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, वे हर बच्चे को पढ़ाने में दिलचस्पी दिखाते हैं
EROS TIMES: जेईई मेंस की परीक्षा में 100 फीसद अंक लाने वाले आस्तीक नारायण ने सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर आकर मुलाकात की। आस्तीक नारायण दिल्ली सरकार के ईस्ट दिल्ली स्थित राधेश्याम पार्क के सर्वोदय बाल विद्यालय के छात्र हैं। उनकी इस सफलता ने उनके माता-पिता के साथ ही दिल्ली सरकार को भी गौरवांवित किया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आस्तीक नारायण को उनकी सफलता के लिए बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी और बीकमिंग बाबा साहब अंबेडकर किताब नामक किताब भी भेंट की। सीएम अरविंद केजरीवाल कहा कि आस्तीक अफसर बनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। बच्चों की इस लगन और कामयाबी पर गर्व होता है। यही तो बाबा साहब और सरदार भगत सिंह का सपना था। हमारी कोशिश है कि उनके सपनों को हम पूरा कर पाएं।
बता दें कि दिल्ली सरकार के स्कूल में पढ़ने वाले आस्तीक नारायण ने जेईई (मेंस) में 100 फीसद अंक हासिल किया है। सोमवार को आस्तीक नारायण अपने छोटे भाई और माता-पिता के साथ सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान शिक्षा मंत्री आतिशी शिक्षा निदेशक हिमांशु गुप्ता के अलावा आस्तीक नारायण के स्कूल के प्रिंसिपल और फिजिक्स के शिक्षक भी मौजूद थे।
इस दौरान आस्तीक नारायण के माता-पिता ने दिल्ली सरकार के स्कूलों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में इतनी अच्छा व्यवस्था है। इसकी उन्होंने उम्मीद ही नहीं थी। वे दिल्ली के सरकारी स्कूलों में व्यवस्था देखकर अचम्भित हैं। माता-पिता ने बताया कि उनके बेटे को शिक्षकों और प्रिंसिपल से पूरा सहयोग मिला। इससे उसका मनोबल हमेशा उंचा रहा।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में टीचर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं और वे हर बच्चे को अच्छे से पढ़ाने में अपनी दिलचस्पी दिखाते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्र आस्तीक को बीकमिंग बाबा साहब अंबेडकर नामक किताब भी भेंट की। सीएम अरविंद केजरीवाल आस्तीक को इस सफलता के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें आप पर बहुत गर्व है।
इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने छात्र आस्तीक और उनके माता-पिता से लंबी बातचीत भी की। जिसमें उन्होंने जाना कि आस्तीक नारायण ने जेईई मेंस की तैयारी कैसे की और भविष्य में क्या करना चाहते हैं? छात्र आस्तीक ने बताया कि आगे वो यूपीएससी क्लीयर करना है। आस्तीक ने सीएम को बताया कि वो आईआईटी में कम्प्यूटर साइंस लेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आस्तीक के भाई से भी बात कर उनको प्रेरित किया।
आस्तीक के माता-पिता ने सीएम को उनकी पढ़ाई और तैयारी के बारे में भी बताया। उनका कहना है कि कि उन्होंने आस्तीक और उनके छोटे भाई को 6वीं तक घर पर ही पढ़ाया था। आस्तीक इतना मेधावी छात्र हैं कि जब वो 10वीं की पढ़ाई कर रहा थे, तब उन्हें 12वीं के कोर्स की पूरी जानकारी थी। माता-पिता ने बताया कि आस्तीक ने पढ़ाई पर हमेशा ध्यान दिया और शुरू से ही उनकी हर विषय पर अच्छी पकड़ थी।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा दिल्ली सरकार के स्कूल से पढ़कर आस्तीक नारायण ने जेईई मेंस में 100 प्रतिशत नंबर हासिल किए हैं। आज आस्तीक और उनके परिवार से मिला। आईआईटी करने के बाद आस्तीक यूपीएससी की परीक्षा देकर अफ़सर बनना चाहते हैं देश की सेवा करना चाहते हैं। बच्चों की इस लगन और कामयाबी पर गर्व होता है। यही तो बाबा साहब और सरदार भगत सिंह जी का सपना था। हमारी कोशिश है कि उनके सपनों को हम पूरा कर पाएं।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला