विभागीय अधिकारियों को बैंकिंग धोखा-धड़ी से बचाने के लिये दिया गया प्रशिक्षण

गौतमबुद्धनगर: जिलाधिकारी बीएन सिंह के द्वारा जनपद के सभी अधिकारियों को आईटी सेक्टर में दक्ष बनाये जाने के उद्देश्य से एक बड़ा कदम उठाया गया है। आज इसी कड़ी में जनपद स्तरीय अधिकारियों को बैंकिंग में दक्ष करने एवं उन्हें किसी भी प्रकार की धोखा-धड़ी से बचाने के लिये कलेक्टेªट के सभागार में एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा गहनता के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में अधिकारियों को कम्प्यूटर डिस्प्ले के माध्यम से धोखा-धड़ी के सम्बन्ध में विभिन्न प्रकार की वीडियो दिखायी गयी और बीच बीच में उन्हें इसके बचाव के उपाय भी बताये गये।

एक्सिस बैंक के अधिकारियों ने प्रशिक्षण के दौरान बताया कि उन्हें चैक किस प्रकार से जारी किये जाने चाहिये और किसी प्रकार की धोखा-धड़ी से बचने के लिये क्या क्या सर्तकता बरतनी चाहिये इस सम्बन्ध में बिन्दुबार जानकारी दी गयी। ई-बैंकिंग के सम्बन्ध में अधिकारियों के द्वारा क्या किया जाये इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में मास्टर टेªनर के द्वारा अधिकारियों के द्वारा उठाये गये प्रश्नों के भी जबाब दिये गये और उन्हें किस प्रकार बैंकिंग में क्या सावधानी बरतनी चाहिये उसके बारे में विस्तार से बताया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी  बीएन सिंह ने सभी एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को धन्यबाद दिया और उनसे आगे भी इसी प्रकार के सहयोग करने की अपेक्षा भी की गयी। डीएम ने सभी जिला स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्हें आईटी सेक्टर की जो जानकारी विभिन्न प्रशिक्षण के माध्यम से उपलब्ध करायी जा रही है सभी अधिकारी गण अपने कार्य में उसका भरपूर प्रयोग करते हुये सरकार के कार्यो में गतिशीलता लाने का कार्य करें।

प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त घनश्याम सिंह, उप जिलाधिकारी दादरी अमित कुमार सिंह, जेवर राजपाल सिंह, अतिरिक्त मजिस्टेªट राजेश कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा अनुराग भार्गव, अन्य समस्त जिला स्तर के अधिकारी गण एक्सिस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों में के के श्रीवास्तव, अजय कायस्थ, विनीता वासू, गौरव दुग्गल तथा राजीव तनेजा के द्वारा अधिकारियों को गहनता के साथ प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा के सेक्टर 5 स्थित हरौला गांव के रहने वाले नेम चंद ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल पेश की है, जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा