प्राधिकरण व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहा है – विकास जैन

EROS TIMES: सेक्टर 33 अग्रसेन भवन में उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल और सेक्टर 9 के पदाधिकारियों के बीच में एक मीटिंग का आयोजन किया गया l जिसमें मुख्य रूप से सेक्टर 9 को बचाने के लिए प्रयास हेतु विचार विमर्श किया गया l सेक्टर 9 के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल और उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन के संयुक्त आयोजन में इस मीटिंग का आयोजन किया गया l

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि सेक्टर 9 पूरे गौतम बुध नगर की जान है जिसे औद्योगिक और व्यापारिक नाम के बीच में बताया जा रहा है और व्यापारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है l जब झुग्गी झोपड़ी वालों को और रेडी लगाने वालों को स्थाई जगह मिल सकती है तो क्या व्यापारियों को स्थाई जगह नहीं मिल सकती l पिछले 25 30 वर्षों से व्यापारी यहां कार्य कर रहे हैं और एक बहुत बड़ी टैक्स के रूप में राशि सरकार को दे रहे हैं l जब सेक्टर 9 की व्यापारिक रूप में एक स्थापना हुई थी तब क्या सरकार सो रही थी l आज प्राधिकरण औद्योगिक क्षेत्र के नाम पर व्यापारियों को प्रताड़ित कर रहा है हर रोज सीलिंग हो रही है

विकास जैन ने आगे कहा कि व्यापारियों की प्रताड़ना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी l अथॉरिटी की मनमानी बिल्कुल भी नहीं चलेगी l एक और हम कहते हैं कि व्यापारियों की सरकार है मगर इस सरकार में व्यापारियों को परेशान करना शर्म की बात है l सेक्टर 9 के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने कहा कि अब व्यापारी चुप नहीं बैठेगा यदि सरकार ने आप परीक्षा लेने की कोशिश की तो बवाल मच जाएगा l

सेक्टर 9 के अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने कहा कि यदि 55 मीटर में इंडस्ट्री चलती तो1978.के बाद आज तक प्राधिकरण ने 55 या 100 मीटर के कोई भी इंडस्ट्रियल भूखण्ड की कोई स्कीम क्यों नहीं लेकर आया

उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी है पूरा व्यापार मंडल और पूरा क्षेत्र सेक्टर 9 के साथ है हम कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे l और प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग और निखिल अग्रवाल ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई होगी l सरकार इस बात को ध्यान में रखें जब व्यापारी सड़कों पर होगा तो क्या होगा इसकी जिम्मेदार स्वयं सरकार होगी ना कि कोई भी व्यापारी और व्यापार मंडल l व्यापार मंडल के सभी प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा हम सब एक हैं और अपनी एकता के लिए हम ईट से ईट बजा देंगे  l उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने अंत में कहा कि अब एक महापंचायत होगी जिसमें पूरे प्रदेश के व्यापारी भाग लेंगे और सेक्टर 9 को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे l

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां