आतिशी ने किया पीडब्ल्यूडी के सेंट्रलाइज्ड मानसून कण्ट्रोल रूम का दौरा

बरसात होने बाद शहर में जलजमाव की स्थिति का जायजा लेने के लिए लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने किया पीडब्ल्यूडी के सेंट्रलाइज्ड मानसून कण्ट्रोल रूम का दौरा

जिन जगहों से आई जलजमाव की शिकायतें वहां के इंजीनियरों से पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने स्वयं कि कॉल पर बात तत्काल स्थिति का लिया जायजा

पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने दिए निर्देश- बरसात के बाद शहर में किन स्थानों पर हुआ जलजमाव, उसे दूर करने के लिए क्या कदम उठाए गए इसका इसकी रिपोर्ट सौंपे अधिकारी

कण्ट्रोल रूम में पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने जनता से आई शिकायतों को स्वयं किया क्रॉस-चेक,शिकायतों का तुरंत हुआ था समाधान तो अधिकारीयों को मिली सराहना

Eros Times: पीडब्ल्यूडी का कंट्रोल रूम मानसून में दिल्ली में जलजमाव की समस्या को दूर करने में निभा रहा है  महत्वपूर्ण योगदान इस आधुनिक कण्ट्रोल रूम के जरिए जलजमाव वाले स्थानों को पहचान वहां तुरंत एक्शन लेने में मिलती है मददशहर के गंभीर जलजमाव वाले स्थानों पर 24×7 सीसीटीवी के जरिए नजर बनाए रखता है ये कण्ट्रोल रूम जलजमाव की स्थिति में लोगों की शिकायतों पर होती है त्वरित कारवाई जलजमाव की स्थिति में 8130188222 पर व्हाट्सप के जरिए और 011-23490323, 1800110093 पर कॉल कर जलजमाव की शिकायत दर्ज कर सकते है लोग बरसात के बाद शहर में जलजमाव का जायजा लेने के लिए लोक निर्माण विभाग मंत्री आतिशी ने पीडब्ल्यूडी के सेंट्रलाइज्ड मानसून कण्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया| निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने आज जलजमाव की आई सभी शिकायतों को स्वयं मॉनिटर किया| उन्होंने जनता से आई शिकायतों को स्वयं क्रॉस-चेक किया और पाया कि इन शिकायतों का विभाग द्वारा तुरंत समाधान किया गया है| इसपर उन्होंने अधिकारीयों की सराहना भी की| पीडब्ल्यूडी मंत्री ने जिन जगहों से जलजमाव की  समस्या आई वहां के इंजिनियरों से कॉल पर बात कर तत्काल स्थिति का जायजा लिया| अपने विजिट के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि उन्हें रिपोर्ट सौंपी जाए कि आज दिल्ली भर में किन जगहों से जलजमाव की समस्याएं आई है और उसके निदान के लिए विभाग ने क्या कदम उठाये है|

इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि, दिल्ली में केजरीवाल सरकार मानसून के दौरान जलजमाव की समस्याओं को दूर करने के लिए हर जरुरी कदम उठा रही है| उस दिशा में  पीडब्ल्यूडी का ये कंट्रोल रूम मानसून में दिल्ली में जलजमाव की समस्या को दूर करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा है| उन्होंने कहा कि इस आधुनिक कण्ट्रोल रूम के जरिए विभाग को जलजमाव वाले स्थानों को पहचान कर वहां तुरंत एक्शन लेने में मदद मिल रही है| 

कण्ट्रोल रूम में पीडब्ल्यूडी मंत्री ने जलजमाव वाले क्षेत्रों को मॉनिटर किया और क्रॉस-चेक किया कि विभाग द्वारा समस्या को दूर करने के लिए जरुरी कदम उठाए गए है अथवा नहीं| इस दौरान मंत्री ने पाया कि लोगों से आई समस्याओं पर विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया है| इसपर उन्होंने इंजिनियरों की सराहना की|

कैसे काम कर रहा है पीडब्ल्यूडी का सेंट्रलाइज्ड मानसून कण्ट्रोल रूम

अधिकारीयों ने पीडब्ल्यूडी मंत्री को बताया कि, ये कण्ट्रोल रूम के सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से शहर के गंभीर जलजमाव वाले क्षेत्रों पर 24×7 नजर रखी जाती है| साथ पीडब्ल्यूडी ने व्हाट्सप और टोल फ्री नंबर जारी किया है जिसके माध्यम से लोग जल जमाव की शिकायत दर्ज करवा सकते है| कण्ट्रोल रूम में जब लोग फ़ोन कॉल या व्हाट्सप के माध्यम से जलजमाव की शिकायत करते है तो कण्ट्रोल रूम ऑपरेटर सबसे पहले शिकायत को ऑनलाइन माध्यम से दर्ज करते है| शिकायत दर्ज करने के पश्चात इसे संबंधित इलाके के इंजिनियर को फॉरवर्ड कर दिया जाता है| उसके पश्चात शिकायत मिलते ही इंजिनियर अपनी टीम को समस्या वाले स्थान पर भेजते है और जलजमाव को दूर करने के लिए सभी जरुरी कदम उठाते है| और उसकी रिपोर्ट कण्ट्रोल रूम में भेजते है| यानी शिकायत मिलने के कुछ घंटो के भीतर ही उसका निदान कर लिया जाता है|     

जलजमाव की समस्या पर कैसे शिकायत दर्ज की जा सकती है

लोग जलजमाव की स्थिति में 8130188222 पर व्हाट्सप के जरिए और 011-23490323, 1800110093 पर कॉल कर जलजमाव की शिकायत दर्ज कर सकते है|

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला