आतिशी ने अधिकारीयों के साथ फ्लाईओवरों के निर्माण व मेंटेनेंस संबंधी प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

इस साल के अंत तक बनकर तैयार होंगे सराय काले खां टी-जंक्शन फ्लाईओवर पंजाबी बाग-राजा गार्डन फ़्लाइओवर विस्तार आनंद विहार अप्सरा बॉर्डर के बीच फ्लाईओवर व यमुना विहार का डबल डेकर फ्लाईओवर फर्राटा भरेंगे वाहन
दिल्ली के लोगों को केजरीवाल सरकार की सौगात- इस साल के अंत तक मिलेंगे 4 नए फ्लाईओवर व 2 अंडरपास
राजधानी को जाम-मुक्त बनाने के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल  के विज़न को पूरा करेंगे ये फ्लाईओवर
 देश की पहली ऐसी सरकार जो कम लागत में फ्लाईओवरों के निर्माण के साथ जनता के करोड़ों रुपयों की बचत भी कर रही है
पीडब्ल्यूडी मंत्री ने दिए निर्देशमासिक टारगेट बनाकर टाइमलाइन के साथ पूरा किया जाए सभी फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य हर महीने दी जाए निर्माण कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट 
अरविंद केजरीवाल  के नेतृत्त्व में पीडब्ल्यूडी दिल्ली शानदार काम कर रही है वो न केवल सपने दिखाते है बल्कि उन्हें सच करके भी दिखाते है ये सभी डेवलपमेंट उसी का नतीजा
EROS TIMES: आतिशी ने शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ दिल्ली में वर्तमान में चल रहे 2 दर्जन से अधिक फ्लाईओवर प्रोजेक्ट्स के प्रगति की समीक्षा की| बता दे कि इस साल के अंत तक केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली के लोगों को 4 नए फ्लाईओवर व 2 अंडरपास समर्पित किए जायेंगे| इसमें सराय काले खां टी-जंक्शन फ्लाईओवर पंजाबी बाग से राजा गार्डन तक के फ़्लाइओवर का दोहरीकरण व विस्तारआनंद विहार और अप्सरा बॉर्डर के बीच छह लेन के फ्लाईओवर करावल नगर घोंडा-बृजपूरी जंक्शन पर डबल डेकर फ्लाईओवर मुकरबा चौक अंडरपास जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स शामिल है|
इस मौके पर पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि ये सभी प्रोजेक्ट्स दिल्ली को जाममुक्त बनाने के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल  के विज़न को पूरा करेंगे| उन्होंने कहा कि ये सभी प्रोजेक्ट्स यातायात को सुगम बनाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इनके पूरा होने के बाद रोजाना कई लाख वाहनों को ट्रैफिक से छुटकारा मिलेगा| उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के नेतृत्त्व में पीडब्ल्यूडी दिल्ली शानदार काम कर रही है| वो न केवल जनता को सपने दिखाते है बल्कि उसे पूरा भी करते है|  इसका नतीजा है कि दिल्ली में इतने शानदार डेवलपमेंट कार्य हो रहे है|
उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल सरकार देश की एकमात्र ऐसी सरकार है जो न केवल तय समय में काम पूरे करती है बल्कि लागत से कम पैसों में काम को पूरा कर जनता के करोड़ों रूपये की बचत करती है| और इन प्रोजेक्ट्स में भी पीडब्ल्यूडी द्वारा जनता के सैकड़ों करोड़ रूपये की बचत हो रही है|
समीक्षा बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि वर्तमान में जितने भी फ्लाईओवरों का काम चल रहा है उनका मासिक टारगेट बनाकर टाइमलाइन के साथ सभी प्रोजेक्ट्स को पूरा किया जाए| और हर महीने उन्हें इसकी प्रोग्रेस रिपोर्ट सौंपी जाए|
इस साल अंत तक तैयार होने वाले 4 फ्लाईओवर जाम को करेंगे दूर
सराय काले खां टी-जंक्शन फ्लाईओवर – केजरीवाल सरकार द्वारा बनाया जा रहा ये फ्लाईओवर इस साल जुले महीने तक बनकर तैयार हो जायेगा| नए फ्लाईओवर के बनने से रिंग रोड पर स्थित सराय काले खां टी-जंक्शन सिग्नल फ्री कॉरिडोर बन जायेगा और रोजाना यहाँ गुजरने वाले लाखों वाहनों को जाम से छुटकारा मिलेग|
पंजाबी बाग से राजा गार्डन तक के फ़्लाइओवर का दोहरीकरण व विस्तार-इस प्रोजेक्ट के तहत पंजाबी बाग स्थित दोनों सिंगल फ्लाईओवर को डबल किया जाएगा| यहां मौजूदा दोनों फ्लाईओवर 2-2 लेन की है और दोनों फ्लाईओवर ही वन-वे है| प्रोजेक्ट में दोनों फ्लाईओवर की 1-1 लेन को बढ़ाकर 3 लेन का किया जाएगा और इसके साथ ही दोनों फ्लाईओवर के साथ 3-3 लेन के नए फ्लाईओवर तैयार किए जाएंगे जिससे फ्लाईओवर टू-वे हो जाएंगे| फ्लाईओवर के दोहरीकरण के साथ इसका पंजाबी बाग़ से राजा गार्डन तक 1400 मीटर तक विस्तार भी किया जाएगा| पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच का ये कॉरिडोर रिंग रोड का हिस्सा है और यहां ट्रैफिक का लोड काफी ज्यादा है क्योंकि यहां रोहतक रोड (एनएच -10) का उपयोग करके हरियाणा का ट्रैफिक आता है| साथ ही ये उत्तरी दिल्ली को दक्षिणी दिल्ली गुडगाँव व एनसीआर के अन्य हिस्से से जोड़ने का भी काम करता है| यहां मौजूद वन- वे फ्लाईओवर और कम क्षमता वाले चौराहों वर्तमान के ट्रैफिक लोड के लिए पर्याप्त नहीं है जिससे यहां ट्रैफिक जाम की समस्या पैदा होती है। इस कोरिडोर के निर्माण से मौजूदा रोड का ट्रैफिक एलिवेटेड रोड पर शिफ्ट हो जाएगा और इससे रोजाना दिल्ली एनसीआर के लाखों लोगों को फायदा होगा| ये कोरिडोर इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जायेगा|
आनंद विहार और अप्सरा बॉर्डर के बीच छह लेन के फ्लाईओवर- इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत आनंद विहार आरओबी और अप्सरा बॉर्डर आरओबी के बीच रोड नंबर-56 पर करीब 1440 मीटर लंबा और छह लेन का चौड़ा फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसके निर्माण के बाद रामप्रस्थ कॉलोनी, विवेक विहार और श्रेष्ठ विहार रेड लाइट पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की समस्या से लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। एनसीआरटीसी द्वारा रैपिड मेट्रो का स्टेशन बनाने के बाद इस फ्लाईओवर से होकर प्रतिदिन औसतन 1.48 लाख वाहन गुजरेंगे। ये फ्लाईओवर भी इस साल अंत तक बनकर तैयार हो जायेगा|
करावल नगर घोंडा-बृजपूरी जंक्शन पर डबल डेकर फ्लाईओवर – केजरीवाल सरकार द्वारा उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में यमुना विहार व भजनपुरा के बीच 1.4 किमी लम्बे डबल-डेकर फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है| इसका निचला डेक पीडब्ल्यूडी फ्लाईओवर होगा वही उपरी डेक पर मेट्रो लाइन होगी| डबल डेकर फ्लाईओवर के इस अनूठे मॉडल के कारण करोडो रूपये की बचत भी हो रही है| शानदार इंजीनियरिंग का मॉडल बन चुके इस फ्लाईओवर से न केवल करोड़ो रुपयों की बचत हुई है बल्कि सघन आबादी वाले इस क्षेत्र में जमीन का भी बेहतर इस्तेमाल भी हुआ है| इस प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने के बाद आस-पास के क्षेत्र की जनता को लम्बे ट्रैफिक जाम से नहीं जूझना होगा और उनका कीमती समय भी बचेगा| फ्लाईओवर और मेट्रो का ये एकीकृत मॉडल पर्यावरण की दृष्टि से बेहतर साबित होगा| इसका आधे से ज्यादा काम पूरा हो चूका है और इस साल के अंत तक ये फ्लाईओवर शुरू हो जायेगा|
2 नए अंडरपास से यातायात होगा सुगम वाहन भरेंगे फर्राटा
प्रगति मैदान कोरिडोर डेवलपमेंट- केजरीवाल सरकार की पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रगति मैदान कोरिडोर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का अधिकतम काम पूरा हो चूका है| वर्तमान में यहाँ एक अंडरपास बनाने का काम जारी है जो जुलाई तक पूरा हो जायेगा|
मुकरबा चौक अंडरपास- केजरीवाल सरकार द्वारा मुकरबा चौक पर बदली से हैदरपुर जाने की दिशा में एक अंडरपास का निर्माण करवाया जा रहा है| वर्तमान में  बादली या आउटर रिंग रोड की ओर जाने वाले वाहनों को मुकरबा चौक पर जाकर लूप का उपयोग करके शालीमार बाग़ की तरफ वापस आना पड़ता है लेकिन अंडरपास बनने के बाद वाहनों को लगभग 1.5 किमी कम दूरी तय करना पड़ेगा| ये अंडरपास भी इस साल के अंत तक बनकर तैयार हो जायेगा|
  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग