आतिशी ने जीजा-बाई आईटीआई, सीरी फोर्ट का दौरा कर किया छात्राओं से संवाद

तकनीकी शिक्षा मंत्री आतिशी ने जीजा-बाई आईटीआई, सीरी फोर्ट का दौरा कर किया छात्राओं से संवाद, आईटीआई के कोर्सज के महत्त्व पर की चर्चा

शिक्षा मंत्री ने अधिकारीयों को दिए निर्देश-आईटीआई कोर्सेज में युवाओं ख़ासतौर पर लड़कियों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए स्कूलों में चलाया जाए आउटरीच प्रोग्राम

फैशन डिजाइनिंग से मैनेजमेंट तो आईटी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर क्षेत्र में अपने स्किल्स को निखार रही आईटीआई की छात्राएँ

तकनीकी शिक्षा में लड़कियों की भागीदारी उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनने में करेगा मदद

छात्रों ने तकनीकी शिक्षामंत्री को बताया- आईटीआई जैसे प्रोफेशनल कोर्सेज दे रहे है ग्रेजुएशन से ज्यादा आत्मविश्वास,स्किल्ड बनाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने में कर रहे मदद

Eros Times: हमारा देश विकसित तभी बनेगा जब देश का हर युवा स्किल्ड हो, युवाओं को स्किल्ड बनाने के लिए केजरीवाल सरकार के आईटीआई अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश-आईटीआई के कोर्सेज को इंडस्ट्री के साथ जोड़ा जाए ताकि छात्राओं को एक्सपोज़र मिलने के साथ आधुनिक बाजार की स्किल डिमांड भी हो पूरी हो सके आतिशी ने केजरीवाल सरकार के सीरी फॉर स्थित, जीजा बाई वीमेन आईटीआई का दौरा किया। अपने विजिट के दौरान शिक्षा मंत्री ने फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी लैब, टेक्सटाइल डिजाइनिंग लैब,हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट लैब, इनफार्मेशन एंड टेक्नोलॉजी लैब का निरीक्षण किया और वहां मौजूद छात्राओं के साथ चर्चा की| 

इस मौके पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि, केजरीवाल सरकार के आईटीआई संस्थानों से ट्रेनिंग लेकर निकलने वाले हुनरमंद छात्र भविष्य की नई इबारत लिखेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकसित तभी बनेगा जब देश का हर युवा स्किल्ड हो, इसलिए डिग्री हासिल करने के साथ साथ युवाओं को हुनरमंद बनना होगा|

शिक्षा मंत्री ने कहा कि तकनीकी शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। मुझे ये देखकर ख़ुशी हो रही है कि जिस सेक्टर को केवल पुरुषों के लिए ही माना जाता था वहाँ भी अब हमारी छात्राएँ शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारने का काम कर रही है। लेकिन अभी हमारे आईटीआई संस्थानों में छात्राओं की भागीदारी को और बढ़ाने की ज़रूरत है।

इस दिशा में तकनीकी शिक्षा मंत्री आतिशी ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि आने वाले सत्र के लिए विभाग अभी से अपने आउटरीच प्लान डिजाईन करें और दिल्ली सरकार के स्कूलों में जाकर हमारी छात्राओं को आईटीआई के आधुनिक कोर्सेज के बारें में बताएं| उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा और तकनीकी व्यवसाय दोनों क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों की तुलना में कम है| ऐसे में हमें अपने इन संस्थानों में लड़कियों का एनरोलमेंट और बढ़ाने की जरुरत है|  

बता दे कि आमतौर पर ये धारणा होती है कि स्किल कोर्स महंगे होते है इसलिए बहुत सी लड़कियां इनमें दाखिला नहीं लेती है लेकिन केजरीवाल सरकार ने अपने आईटीआई संस्थानों में लड़कियों की भागीदारी की बढाने के लिए उन्हें फ्री स्किल एजुकेशन देती है| 

साथ ही तकनीकी शिक्षा मंत्री ने निर्देश दिए कि आईटीआई को और ज़्यादा इंडस्ट्री के साथ जोड़ा जाये ताकि हमारी छात्राओं को बेहतर एक्सपोज़र मिल सके और बाज़ार को 21वीं सदी के कौशलों से लैस स्किल्ड लोग मिल सके।

बता दें कि केजरीवाल सरकार के आईटीआई में पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री व बाजार कि जरूरतों को देखते हुए बहुत से आधुनिक कोर्सेज कि शुरुआत की गई है| इन कोर्सेज ने परंपरागत कोर्सेज से उलट बच्चों में 21वीं सदी के जरुरी स्किल डेवलप हो रहे है| और इसने छात्र जो सीखते है और इंडस्ट्री की मांग के बीच जो अंतर था उसे पाटने का काम किया है| साथ ही केजरीवाल सरकार अलग अलग उद्योगों से नॉलेज पार्टनरशिप करने का काम भी कर रही है

शिक्षा मंत्री ने बातचीत के दौरान छात्राओं ने बताया कि आईटीआई का उनका कोर्स से उन्हें 11वीं-12वीं या ग्रेजुएशन की पढाई से ज्यादा आत्मविश्वास दे रहा है| छात्रों ने बताया कि जब वे 11वीं-12वीं में में थे तो उनमे आत्मविश्वास नहीं था, यह समझ नहीं थी कि वे आगे क्या करेंगे|  लेकिन जबसे आईटीआई में आये तबसे उन्हें अपने भविष्य की तस्वीर साफ़ हो गई है और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है| 

उल्लेखनीय है कि  केजरीवाल सरकार कि स्किल यूनिवर्सिटी में जिन छात्रों ने आईटीआई की है उनके आईटीआई कोर्स को 11वीं-12वीं की मान्यता मिलती है, और वे सीधे डिग्री,डिप्लोमा कोर्स में दाखिला ले सकते है| इससे छात्रों का यह डर दूर हो जाता है कि अगर दसवी के बाद सीधे आईटीआई में आ गये तो उनकी 11वीं-12वीं का क्या होगा| दिल्ली स्किल एंड एंत्रप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी ने आईटीआई के छात्रों के इस डर को दूर करने का काम किया

  • admin

    Related Posts

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

      नोएडा, 21 जून। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की आशंकाओं और चिंताओं को सार्वजनिक…

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    नोएडा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में योग दिवस समारोह, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 13 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 24 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 73 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 13 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 8 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी