आतिशी ने राजघाट शांतिवन क्षेत्र में बाढ़ के पानी की निकासी के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया

राजघाट एक राष्ट्रीय महत्व का स्मारक, पूरे परिसर से बाढ़ के रुके हुए पानी को निकालने के लिए केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और एमसीडी की सभी एजेंसिया साथ मिलकर काम कर रही है

250 एकड़ में फैले राजघाट परिसर में उसके कटोरनुमा आकार के कारण रुका बाढ़ का पानी, जल-निकासी के लिए बड़ी संख्या में पम्प तैनात कर सभी एजेंसियाँ युद्धस्तर पर काम कर रही है

पीडब्ल्यूडी की कड़ी मशक़्कत के बाद आईटीओ से राजघाट के बीच की सड़क से हटा बाढ़ का पानी, प्रेशर पंप से सड़क की सफ़ाई जारी

मंत्री का अधिकारियों को निर्देश-राजघाट से शांतिवन रोड स्ट्रेच पर रुके बाढ़ के पानी को जल्द से जल्द हटाने के लिए और पम्प तैनात किए जाए

Eros Times: यमुना में आई बाढ़ के कारण राजघाट-शांति वन, आईटीओ व रिंग रोड पर हुए जलजमाव को दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी सहित दिल्ली सरकार की विभिन्न एजेंसियाँ व एमसीडी युद्धस्तर पर काम कर रही है। बुधवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने यहाँ चल रहे जल-निकासी के काम का निरीक्षण किया। 

मंत्री आतिशी ने कहा कि, राजघाट व यहाँ मौजूद अन्य सभी स्मारकों में बाढ़ के बाद जलजमाव की समस्या उभरी है। उन्होंने कहा कि लगभग 250 एकड़ का ये पूरा परिसर एक कटोरनुमा आकार का है और यहाँ बाढ़ के बाद पानी रुक चुका है। उन्होंने कहा कि राजघाट एक राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है और देश दुनिया से लोग यहाँ आते है। ऐसे में इस पूरे परिसर से बाढ़ के रुके हुए पानी को निकालने के लिए केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार और एमसीडी की सभी एजेंसियाँ साथ मिलकर काम कर रही है। 

उन्होंने कहा कि पूरे परिसर से जल्द से जल्द पानी निकाला जा सके इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने यहाँ बड़ी संख्या में अपने पम्प तैनात किए है। और दिन-रात लगातार जल-निकासी का काम जारी है। पूरे परिसर में अभी भी काफ़ी पानी रुका हुआ है लेकिन जल्द ही ये समस्या दूर हो जाएगी।

निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पाया कि आईटीओ फ़्लाइओवर के निकट बाढ़ के कारण हुए जलजमाव लगभग ख़त्म हो चुका है और सड़क को ट्रैफिक के किए शुरू कर दिया गया है। साथ ही बाढ़ के कारण आये कीचड़ को भी सड़क से हटाने का काम भी तेज़ी से जारी है। एमसीडी व पीडब्ल्यूडी द्वारा प्रेशर पाइपों के ज़रिए सड़कों की सफ़ाई की जा रही है ताकि आवाजाही करने वालों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।

मंत्री आतिशी ने राजघाट से शांतिवन के बीच रोड स्ट्रेच का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पाया कि यहाँ ट्रैफिक चल रहा है लेकिन अभी भी रोड के कुछ हिस्सों में पानी रुका हुआ है। इसपर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस स्ट्रेच पर मौजूद पम्पों के अलावा अतिरिक्त पंप तैनात किए जाए और जल्द से जल्द पूरे रोड स्ट्रेच से पानी को हटाने और सड़क की सफ़ाई का काम पूरा किया जाए। 

उन्होंने कहा कि रिंग-रोड का ये हिस्सा मध्य दिल्ली की महत्वपूर्ण सड़क है और यहाँ से प्रतिदिन लाखों वाहन गुजरते है। ऐसे में यहाँ से आवाजाही करने वालों को समस्या न हो इस दिशा में पीडब्ल्यूडी हर ज़रूरी काम कर रही है।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 57 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान