अवैध तरीके से नजूल की जमीन पर कब्जेदारी के खिलाफ आखिर कार बुलडोजर चल ही गया

Eros Times: गाजीपुर अवैध तरीके से नजूल की जमीन पर कब्जेदारी के खिलाफ आखिर कार बुलडोजर चल ही गया। प्रशासन द्वारा मनाही के बावजूद सड़कों की पटरियों के अलावा सरकारी नजूल जमीनों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त है। स्थानीय सदर तहसील क्षेत्र के शहर कोतवाली स्थित गोराबाजार क्षेत्र में लेडी सिंघम प्रतिभा मिश्रा की देख रेख में जिला प्रशासन का बुलडोजर जमकर गरजा और गोराबाजार के पास कई वर्षों से नजूल की भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटवाया गया।बता दें कि स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गोराबाजार में कुछ लोगों ने नजूल की भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर रखा था। तहसील प्रशासन द्वारा कई बार अतिक्रमण हटवाने की नोटिस दी गई, लेकिन आक्रमणकारियों ने अतिक्रमण को नहीं हटाया बल्कि उसपर अवैध पक्का निर्माण भी करके दूसरी मंजिल बनवाने की जुगत में थे,

जिसकी शिकायत जिला प्रशासन को मिली थी। एसडीएम प्रतिभा मिश्र, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा और राजस्व कर्मियों के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिभा मिश्र मौके पर पहुंची और अतिक्रमण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की। गाजीपुर लेडी सिंघम के नाम से मशहूर हो रही सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिभा मिश्रा ने बताया गोरा बाजार का इलाका बाग दारू के नाम से दर्ज है और उसका मालिकाना हक राज्य सरकार के नाम से है ऐसी जमीनों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर आज अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई है शिकायत मिली थी कि कुछ लोग द्वारा पक्का निर्माण कर अवैध रूप से मकान बनवाया जा रहा है जिसे नियमानुसार तोड़कर अवैध अतिक्रमण को रोक दिया गया है उन्होंने कहा कि जो भी अतिक्रमण होंगे सरकारी जमीनों पर या अवैध रूप से सड़कों के किनारे जो भी अतिक्रमण होंगे उन्हें शीघ्र से शीघ्र हटा दिया जाएगा।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग