ग्राउंड जीरो’ पर मंत्री आतिशी ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया

मंत्री आतिशी ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क, किसान बस्ती, सिग्नेचर ब्रिज, सोनिया विहार व बदरपुर खादर स्थित बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया

शास्त्री पार्क के राहत शिविर के ख़राब हालत को लेकर राजस्व मंत्री आतिशी ने लगाईं अधिकारीयों की क्लास, कहा- आपातकाल में जिम्मेदारियों से भागने के बजाए पीड़ितों के लिए हर जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया जाए

बाढ़ के कारण बेशक लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा लेकिन मुश्किल घडी में उनकी जरूरतों को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी

Eros Times: मंत्री आतिशी का अधिकारीयों को निर्देश-हर राहत शिविर में साफ़-सफाई का हो बेहतर इंतजाम,लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए पंखों की व्यवस्था की जाए टेंटो में एक निश्चित सीमा तक ही मुहैया करवाई जा सकती है सुविधाएँ ऐसे में हालात के समान्य होने तक बाढ़ पीड़ितों से पास के दिल्ली सरकार के स्कूलों में चल रहे राहत शिविरों में शिफ्ट होने की अपील लोगों को न हो जलजनित बीमारियाँ इसलिए राहत शिविर में रह रहे लोगों का हो हेल्थ-चेकअप मंत्री का जिलाधिकारियों को निर्देश- हालात के सामान्य होने तक अलर्ट पर रहें टीमें, राहत शिविरों में जरुरत पड़ने पर बढ़ाई जाए सुविधाएँ अरविन्द केजरीवाल के निर्देश पर रविवार को पूरा दिल्ली कैबिनेट ‘ग्राउंड जीरो’ पर मौजूद रहा और दिल्ली भर के सभी बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण किया| इस मौके पर राजस्व मंत्री आतिशी ने भी उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में दिल्ली सरकार के बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया, यहाँ मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया और पीड़ितों से मुलाकात की| राजस्व मंत्री आतिशी ने उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क, किसान बस्ती, सिग्नेचर ब्रिज, सोनिया विहार व बदरपुर खादर स्थित बाढ़ राहत शिविरों का दौरा किया| 

इस मौके पर राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि बाढ़ के कारण लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है लेकिन मुश्किल की इन परिस्थितियों में पीड़ितों को हर जरुरी सुविधा मुहैया करवाना हमारी जिम्मेदारी है और हम इस दिशा में दिन-रात बिना रुके युद्धस्तर पर काम कर रहे है| उन्होंने कहा कि आपदा के इस समय में पीड़ितों के साथ खड़े है| 

शास्त्री पार्क के राहत शिविर के ख़राब हालत को लेकर राजस्व मंत्री आतिशी ने लगाईं अधिकारीयों को फटकार

उत्तरी पूर्वी दिल्ली में लोहा पुल के निकट मौजूद राहत शिविर में राजस्व मंत्री आतिशी ने साफ़-सफाई की कमी देखी| साथ ही उन्होंने पाया कि यहाँ टेंटों की संख्या कम है, पीड़ितों के पशुओं को भी देखभाल की जरुरत है| ये सब देख कर राजस्व मंत्री ने अधिकारीयों को फटकार लगाई और तुरंत शिविर के सभी समस्याओं को दूर करते हुए वहां तमाम जरुरी सुविधाओं का इंतजाम करने के निर्देश दिए| उन्होंने कहा कि आपदा के समय में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी| अधिकारी इस आपातकाल में अपने जिम्मेदारियों से भागने के बजाय पीड़ितों को हर जरुरी सुविधाएँ मुहैया करवाए| उन्होंने कहा कि, अगर राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित व्यक्ति पर कड़ी कारवाई होगी| साथ ही उन्होंने अधिकारीयों को इस शिविर से पीड़ितों खासतौर पर महिलाओं व बच्चों को पास के दिल्ली सरकार के स्कूल में लगे राहत शिविर में शिफ्ट करने के निर्देश दिए ताकि उन्हें वहां जार जरुरी सुविधा दी जा सके| 

कश्मीरी गेट के निकट किसान बस्ती में लगे राहत शिविर में लोगों से बातचीत के दौरान राजस्व मंत्री ने पाया कि यहाँ लोग गर्मी से परेशान है| इसपर तुरंत संज्ञान लेते ही राजस्व मंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि सभी शिविरों में पंखों का इंतजाम किया जाये ताकि लोगों को गर्मी से राहत मिले| सिग्नेचर ब्रिज पर रिफ्यूज़ी कैम्प के लोगों के लिए लगाए गए राहत शिविर के निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री आतिशी ने यहाँ बच्चों में एलर्जी की समस्या को देखते हुए अतिरिक्त मेडिकल टीम तैनात करने के निर्देश दिए| साथ ही उन्होंने कैंप में सभी के बेहतर स्वास्थ्य के मद्देनजर हेल्थ-चेकअप करने के भी निर्देश दिए| उन्होंने यहाँ लोगों से अपील करते हुए कहा कि, टेंटो में एक निश्चित सीमा तक ही सुविधाएँ मुहैया करवाई जा सकती है ऐसे में हालात के समान्य होने तक लोग पास के दिल्ली सरकार के स्कूल में लगे राहत शिविर में शिफ्ट हो जाए|

सोनिया विहार स्थित ढाई पुस्ता व अन्नपूर्ण माता मंदिर के पास स्थित बाढ़ राहत कैम्पों में राजस्व मंत्री आतिशी ने पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया| लोगों ने बातचीत के दौरान बताया कि कैंप में शौचालयों की कमी है| लोगों को असुविधा न हो इसके लिए राजस्व मंत्री ने अधिकारीयों को तत्काल अतिरिक्त शौचालयों का प्रबंध करने के निर्देश दिए साथ ही जलजनित बिमारियों से लोगों के बचाव के लिए कैम्पों में साफ़-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए|  

राजस्व मंत्री आतिशी ने अपने विजिट के दौरान अधिकारीयों को निर्देश दिए कि, जबतक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है तबतक सभी टीमें अलर्ट पर रहे| और राहत शिविर में जरूरत के अनुसार हर जरुरी सुविधाएँ मुहैया करवाई जाए| उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में यमुना के जलस्तर में गिरावट देखने की मिली है जो राहत की खबर है लेकिन जबतक हालात समान्य नहीं हो जाते है, तबतक अलर्ट मोड में रहते हुए सरकार पीड़ितों को हर संभव मदद पहुंचाने का काम करेगी|

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 6 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 9 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया