प्लान बनाकर की गई थी अशोक यादव की हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Eros Times: नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के फार्म हाउस में शादी समारोह के दौरान नोएडा सेक्टर 51 होशियारपुर निवासी अशोक यादव की हत्या के चार दिन बाद पीड़ित परिवार ने एक बड़ा खुलासा किया है। 
प्रेस वार्ता के दौरान परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि अशोक यादव की हत्या करने के लिए पूरा प्लान बनाया गया था और अब परिवार के सदस्यों को अपनी भी हत्या का डर सता रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार 27 नवंबर 2023 की रात ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर शहतूत फार्म हाउस में एक शादी समारोह के दौरान सेक्टर 51 होशियारपुर निवासी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अशोक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में अशोक यादव के परिजनों ने अशोक यादव के बेटे दिनेश यादव के ससुर शेखर व आठ अन्य आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी शेखर यादव को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस हत्याकांड में नामजद अन्य आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। इस हत्याकांड के सदमे उबरने के बाद शनिवार की दोपहर अशोक यादव के परिजन मीडिया के सामने आए। उन्होंने अपने सेक्टर 51 स्थित एच-32 निवास पर प्रेसवार्ता की।

प्रेसवार्ता में अशोक यादव दूसरे पुत्र भूपेंद्र यादव की पत्नी नैना यादव ने बताया कि उनके ससुर अशोक यादव की पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की गई है। अशोक यादव को शादी में बुलाकर सैकड़ों लोगों के सामने निर्मम तरीके से मार दिया गया। नैना ने बताया कि इस मामले में अभी अन्य आरोपी फरार हैं। जिसके चलते उनका परिवार डर के साये में जी रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी शेखर यादव और उसके बड़े भाई खब्बी यादव द्वारा पूर्व में कई बार घर आकर अशोक यादव और उनके छोटे बेटे को जान से मारने की धमकी दी जा चुकी थी। उन्हें डर है कि अब छोटे बेटे पर भी जानलेवा हमला हो सकता है। स्व. अशोक यादव के बेटे भूपेंद्र ने बताया कि शेखर यादव और उसका परिवार अपराधिक प्रवृत्ति का है और अक्सर हथियारों को लेकर फोटो सोशल मीडिया पर डालते हैं।

दिवंगत अशोक यादव की बहू नैना ने बताया कि जिस समय अशोक यादव की शादी समारोह में हत्या हुई उस दौरान उनका बड़ा भाई और बड़ा बेटा भी मौजूद थे, लेकिन टारगेट करके सबके सामने कनपटी पर बं​दूक लगाकर अशोक यादव की हत्या की गई। नैना ने बताया कि साजिश के तहत उनकी गाड़ी के पीछे बग्गी और आगे कार खड़ी की गई थी, ताकि हमले से बचने के बाद वह लोग भाग ना सकें।

नैना ने आरोप लगाया कि दिनेश यादव और उसकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद में कोर्ट द्वारा लिखित आदेश दिया जा चुका था और शादी में लगे पैसे और सामान कोर्ट के समक्ष वधु पक्ष को वापस दिए जा चुके थे।

इस दौरान अशोक यादव के परिजनों ने आरोपी शेखर यादव की पुत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए तथा मीडिया के सामने उसकी कुछ तस्वीरें व सोशल साइट पर चेटिंग की फोटोज भी दिखाई है।

प्रेसवार्ता में दिवंगत अशोक यादव के भाई रोहताश यादव, बेटा भूपेंद्र यादव, दिनेश यादव व अन्य परिजन मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 250 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला