महिला अपराध में अव्वल होने की एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट से दिल्लीवासी होने के नाते हमारा सिर शर्म से झुक गया है।

भाजपा की केन्द्र सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी दिल्ली में कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा की है जिसमें वो पूरी तरह से फेल है।

दिल्ली में प्रदूषण और तमाम बदइंतजामी के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराध में दिल्ली का देश में नम्बर एक होना शर्म की बात है।

Eros Times: नई दिल्ली,  दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि नेशनल क्राईम रिकॉड ब्यूरो-;एनसीआरबीद्ध की ताजा रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली पूरे देश में महिलाओं के प्रति अपराध में नम्बर एक पर पहुॅच गई है, जो कि चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अभी तक केन्द्र और दिल्ली सरकार की नाकामयाबियों की वजह से वायु प्रदूषण में दिल्ली वासी पूरे विश्व में सबसे खराब स्थिति का दंश झेल रहे थे और उससे पहले दिल्ली में लापरवाही की वजह से चाहे बाढ़ से परेशानी हो, चाहे यमुना नदी में छठ पूजा को न कर पाना हो, चाहे बदइंतजामी की स्थिति को झेलना पड़ रहा हो परंतु अभी हम इन समस्याओं से उबरे नही थे कि एनसीआरबी की ताजा रिपोर्ट में दिल्ली का महिलाओं के प्रति अपराधों में देश में सबसे पहले स्थान पर होने के आंकड़ों से दिल्ली कांग्रेस का मुखिया और दिल्लीवासी होने के नाते मेरा सर शर्म से झुक गया है।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्मा और श्रीमती अल्का लांबा, चत्तर सिंह व अनुज आत्रेय मौजूद थे।

लवली ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार का देश की राजधानी में कानून व्यवस्था और सुरक्षा की सीधी जिम्मेदारी है, जिसमें वो पूरी तरह नाकाम है। एनसीआरबी की रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में दिल्ली महिला अपराध में नम्बर वन होना बहुत ही शर्म की बात है, जबकि भाजपा महिला सुरक्षा का झूठा दावा करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस में 13000 से अधिक पद खाली है जिस कारण अपराध में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। भाजपा केवल राजनीति करती है और अपनी सरकार व गृह मंत्री से सवाल करने से डरती है, तो कांग्रेस के लोग महिला सुरक्षा पर उनके साथ गृहमंत्री से मिलने के लिए चलने को तैयार है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल के लिए महिला सुरक्षा पर दिल्ली पुलिस आयुक्त से भी मिलने का समय मांगा गया है ताकि हम अपने अनुभव के अनुसार सुझाव उनको दे सकें।


श्रीमती अल्का लांबा ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था केन्द्र सरकार के आधीन होने बावजूद केंद्रीय गृहमंत्री राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था के प्रति दिशाहीन साबित हुए है। दिल्ली में प्रतिदिन 3 बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे है, जिनके आहत परिवार के सदस्य उनकी जान की सुरक्षा के लिए अस्पतालों और न्याय के लिए पुलिस थानों और कोर्ट के चक्कर काट रहे है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति अपराधों में 72.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 2022 में महिलाओं के साथ 14158 मामले सामने आए जिनमें अपहरण के 5585 मामले थे। इसी तरह बच्चों के साथ अपराध जहां 2020 में 5000 हुए थे वहीं 2022 में 7000 पहुॅच गए, इसी तरह के मामले 4000 की जगह बढ़कर 5000 हुए। हत्या के मामलों में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उन्होंने केंद्रीय बाल विकास मंत्री की दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराधों पर चुप्पी पर सवाल उठाया।

मुकेश शर्मा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा के होने वाले चार दिन के शीतकालीन सत्र में कानून व्यवस्था के मुद्दे उठाया जाना चाहिए, जिसकी कांग्रेस पार्टी मांग करती है। उन्होंने कहा कि यह चिंता का विषय है कि 2014 के बाद किसी भी विधानसभा सत्र में राजधानी की  बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा नही हुई है, जबकि कांग्रेस शासन के हर सत्र में दिल्ली की कानून व्यवस्था पर चर्चा होती थी, जिसमें गंभीरता पर चर्चा के लिए पुलिस आयुक्त तक मौजूद रहते थे। उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के निर्देश पर दिल्ली में बढ़ते अपराध के संबध में कल दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष से मिलने जाउॅगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चिंताजनक है कि दिल्ली विधानसभा में भाजपा विपक्ष में होने के बावजूद राजधानी में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चर्चा करने की मांग नही उठाती।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 52 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान