वर्ल्ड कप 2023 में भारत की जीत के लिए दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ऐतिहासिक माता सुंदरी गुरुद्वारा में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ अरदास करने पहुँचे।
जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया – अरविन्दर सिंह लवली
Eros Times: नई दिल्ली 12 साल बाद भारत कल फिर से एक बार इतिहास रचने की कोशिश के साथ अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलने उतरेगा। माता सुंदरी गुरुद्वारे में अरदास करने के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि वह आज वाहे गुरु जी से प्रार्थना करने आये थे कि फाइनल मैच में भारत के जीतने से हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा ।
लवली के साथ के साथ जितेन्द्र कुमार कोचर, जगजीत सिंह सिक्का, सुनील बजाज, अमनदीप सिंह सूदन, गुरअमरीत सिंह नामधारी, सरबजीत सिंह, राजेन्द्र सिंह, के.बी. सिंह, जगजीवन शर्मा, हरनाम सिंह, लक्ष्मण रावत, राजीव वर्मा, अनुज आत्रेय, लक्की तलवार, पवन वशिष्ठ, मौजूद सभी लोगों भारतीय टीम की जीत की अरदास की।

लवली ने कहा वैसे तो ये पूरे भारत के लोगो की टीम है, लेकिन इस विजय में ख़ासतौर पर दिल्ली के निवासी विराट कोहली और श्रेयस अय्यर विशेष तौर दिल्ली वालो को बहुत उम्मीद है कि सेमी फाइनल की तरह फाइनल मैच में भी सभी खिलाड़ियों के साथ दोनो भारत की जीत में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे। जिससे दिल्ली वालो को विशेष गर्व की अनूभूति हो सके।
लवली ने कहा कि इस समय भारतीय टीम पूरी तरह संतुलित है और सारे खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के साथ देश को वर्ल्ड कप में विजय दिलाने को तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरी टीम धैर्य का परिचय देते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी तरह पराजित करेगी जैसे अभी तक के सभी दस के दस मैचों में अपने प्रतिद्वंदियों को हराया है, जिनमें से एक आस्ट्रेलिया भी शामिल है।
लवली ने कहा यह बहुत ही गर्व का विषय है कि इस समय भारतीय टीम विश्व में नंबर एक की रैंकिंग पर है और कप्तान रोहित शर्मा के पास पूर्व कप्तान कपिल देव और महेंद्र सिंह धोनी जैसा इतिहास रचने का स्वर्णिम अवसर और क्षमता मौजूद है ।






