अरविन्दर सिंह लवली ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर शक्ति स्थल, शहीदी स्थल और प्रदेश कार्यालय, राजीव भवन में इंदिरा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Eros Times: नई दिल्ली पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रीमती इंदिरा गांधी के शहीदी दिवस पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में इंदिरा की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। इससे पूर्व लवली ने शक्ति स्थल और सफदरजंग रोड़ स्थित शहीदी स्थल जाकर इंदिरा को पुष्पाजंलि अर्पित की। अरविन्दर सिंह लवली ने लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस पर प्रदेश कार्यालय में उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा इंदिरा और सरदार पटेल को पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक व वरिष्ठ नेता श्रीमती कृष्णा तीरथ, मंगतराम सिंघल, सर्वश्री मुकेश शर्मा, भीष्म शर्मा, अल्का लांबा, जय किशन, अमरीश गौतम, नीरज बसौया, विजय लोचव, वीर सिंह धींगान, जितेन्द्र कुमार कोचर, जयकरण चौधरी, आदेश भारद्वाज, दिनेश कुमार एडवोकेट, विष्णु अग्रवाल, धर्मपाल चंदेला, विरेन्द्र कसाना, मनोज यादव, निगम पार्षद समीर अहमद, हरी किशन जिंदल, मौहम्मद उस्मान, इन्द्रजीत सिंह, जे.पी. पंवार, हरनाम सिंह, सुखबीर शर्मा, गोस्वामी, एस.के. पुरी, संदीप तंवर, ईश्वर बागड़ी, सुषमा यादव, जगजीवन शर्मा, महेन्द्र भास्कर, दीपक वशिष्ठ, संजय नीरज, राजीव कौशिक, विजय कुमार, डा0 एस.पी. सिंह, प्रवीण राणा, योगेश कश्यप, विपिन गौड़ और सुदीप मिश्रा ने भी पुष्पाजंलि अर्पित की।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि नारी शक्ति की मिसाल इंदिरा गांधी देश की पहली और इकलौती महिला प्रधानमंत्री बनी, जिन्होंने हमेशा अखंड भारत के स्वरूप को और मजबूत बनाने के निर्णायक फैसले लिए, जिसकी बदौलत आज भारत का नाम विश्व के सर्वोच्च देशों की श्रेणी में आता है। प्रधानमंत्रित्व काल में इंदिरा जी की बेमिसाल विदेश नीति के फैसलों से ही भारतीयों को विदेशों में व्यापार करने और युवाओं को शिक्षा प्राप्त करने के नए रास्ते खुले।

लवली ने कहा कि श्रीमती इंदिरा गांधी जी और सरदार वल्लभभाई पटेल कांग्रेस के बड़े नेता थे, जो अपने चुंबकीय व्यक्तित्व के लिए दुनिया भर में जाने जाते थे। देश के एकीकरण और विकास के लिए उनके योगदान को हमेशा याद किया जाऐगा।

अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि कांग्रेस के प्रति देशवासियों में अटूट विश्वास का ही प्रमाण था कि इंदिरा गांधी ने 1966-1977 तक और 1980-1984 तक चार बार प्रधानमंत्री के रुप में देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा, संस्कार, स्वतंत्रता संग्राम में संघर्ष की परम्परा और देशवासियों से लगाव के कारण ही इंदिरा जी ने सुदृढ़ और परिपक्व सोच और संगठित विचारधारा से देश को विश्व पटल पर सुदृढ़ बनाने के लिए अभूतपूर्व काम किए थे। उन्होंने कहा कि इंदिरा अपने फैसले लेने में खुद सक्षम थी, जिसका लोहा पूरी दुनिया ने माना, जिसका उदाहरण पाकिस्तान को विभाजित करके बंग्लादेश बनाना था।

लवली ने कहा कि देश को आर्थिक रुप से परिपक्व बनाने के लिए इंदिरा जी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके बैंकों को हर वर्ग तक पहुॅचाने का ऐतिहासिक फैसला लिया, जबकि वर्तमान की भाजपा की केन्द्र सरकार एक-एक करके बैंकों का निजीकरण करके निजी हाथों में सौंप रही है। इंदिरा जी द्वारा बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना देश के विकास में अभूतपूर्व साबित हुआ।

लवली ने कहा कि इंदिरा ने गरीबों, वंचितों, जरूरतमंदों के लिए ऐसी कल्याणकारी सरकारी योजनाओं को कार्यान्वित किया, जिसके लिए लोग आज भी इंदिरा जी को याद करते है। उन्होंने कहा कि लोगों के जीवन स्तर को सुधारने, उनके सर पर छत देने की दिशा में दिल्ली में जे.जे. कॉलोनियों और पुर्नवासित कॉलोनियों को इंदिरा जी ने ही बसाया था। वर्तमान में दिल्ली की आधी से अधिक आबादी इन  कॉलोनियों   में बसती है।  

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला