अरविंदर सिंह लवली ने नवनिर्वाचित डूसू उपाध्यक्ष अभी दहिया को उनकी जीत पर बधाई दी।

 Eros Times: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर नवनिर्वाचित एनएसयूआई के उम्मीदवार अभी दहिया ने प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली से मुलाकात की और उपाध्यक्ष पद पर जीत व अन्य एनएसयूआई उम्मीदवारों के लिए दिल्ली कांग्रेस द्वारा दिए पूर्ण समर्थन के लिए धन्यवाद किया। लवली ने अभी दहिया को उनकी जीत पर बधाई दी और उनका स्वागत किया।


अभी दहिया के साथ अरविन्दर सिंह लवली से मुलाकात करने वालों में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगप्रवेश कुमार, प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित मलिक, निगम पार्षद मंदीप शौकीन, दिल्ली एनएसयूआई अध्यक्ष कुणाल सेहरावत,  विरेन्द्र शर्मा,  संजय चौहान सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता और दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल थे।


अरविंदर सिंह लवली ने एनएसयूआई से अपील करते हुए कहा कि अगली बार कड़ी मेहनत करें ताकि दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में एनएसयूआई के उम्मीदवार सभी चार सीटों पर जीत हासिल कर सकें। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई को दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर को सांप्रदायिक और जातिगत राजनीति से मुक्त कराने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि एनएसयूआई ने हमेशा छात्र समुदाय के कल्याण और सुविधाओं के लिए काम किया है और छात्रों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक उत्कृष्टता और छात्रों के लिए विश्विद्यालय परिसर में अनुकूल माहौल बनाना एनएसयूआई की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

सत्तासीन आम आदमी पार्टी और भाजपा निगम पार्षदों के वेतन बढ़ोतरी की जगह दिल्ली में क्षेत्र के विकास पर जोर दें।

 दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगतराम सिंघल और निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर ने आज दिल्ली नगर निगम मुख्यालय सिविक सेन्टर में जाकर कांग्रेस के निगम पार्षदों से मिलकर दिल्ली से जुड़े मुद्दों व विकास से संबधित चर्चा की।  इस अवसर पर निगम पार्षद मंदीप शौकीन, नाजिया दानिश,  हाजी जरीफ, शीतल,  शगुफता चौधरी समीर अहमद, अरीबा खान,  शबीला बेगम और श्रीमती नाजिया खातून मौजूद थे।

कांग्रेस निगम पार्षदों ने मंगतराम सिंघल और जितेन्द्र कुमार कोचर से कहा कि सत्तासीन आम आदमी पार्टी और भाजपा मिलकर निगम पार्षदों के वेतन बढ़ोत्तरी के लिए क्रियाशील है, परंतु हमें वेतन में बढ़ोत्तरी नहीं क्षेत्र का विकास चाहिए। उन्होंने बताया कि निगम में पहले भाजपा और वर्तमान में आम आदमी पार्टी के सत्ता के आने पर दिल्ली का विकास पूरी तरह रुक गया है। कांग्रेस पार्षदों ने कहा कि हमे वेतन नही क्षेत्र का विकास चाहिए।


सिंघल और कोचर ने कहा कि निगम में भाजपा और आम आदमी पार्टी की दिल्ली के प्रति अनदेखी का हरजाना दिल्ली की जनता भुगत रही है। कांग्रेस ने निगम और दिल्ली सरकार में रहते हुए हमेशा ही दिल्ली का विकास किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पार्षद निगम के सदन पटल पर दिल्ली में क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को उठाऐंगे और आम आदमी पार्टी और भाजपा की जनता के प्रति दोगली नीति को जनता के सामने उजागर करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनो पार्टियों ने निगम चुनाव में दिल्ली के विकास को लेकर जनता से जो वायदे किए थे, अभी तक वे सभी खोखले साबित हुए है। दिल्ली पूरी तरह बदहाल हो चुकी है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 27 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 137 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला